Indian Railways: रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। इंडियन रेलवे का विशाल नेटवर्क पूरे देश भर में फैला है। यात्रियों को सफर के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में भारतीय रेलवे समय समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। हालांकि, रेल यात्रा करने से पहले आपको ट्रेन टिकट बुक कराना जरूरी है। ऐसे में कई यात्री सफर करने से काफी पहले ही अपने टिकटों की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं कई बार यात्रियों को इमरजेंसी में सफर करना पड़ जाता है। ऐसे में इंडियन रेलवे यात्रियों को तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग करने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से यात्री ट्रेन में सफर करने से एक दिन पहले ही अपने टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप चार्ट तैयार होने के बाद भी टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इस बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप चार्ट तैयार होने के बाद अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा सकते हैं -
Indian Railways: चार्ट तैयार होने के बाद भी ट्रेन में करा सकते हैं कंफर्म सीट की बुकिंग, जानें क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन