फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Food: कहीं ट्रेन में आपको तो नहीं मिल रहा पुराना या बासी खाना? अब QR Code से ऐसे कर पाएंगे चेक

Sat, 21 Mar 2026 06:35 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 21 Mar 2026 06:35 PM IST
सार

IRCTC QR Code System For Train Food: आपको ट्रेन में जो खाना मिल रहा है, वो कितना पुराना है। ये आप अब पता कर पाएंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी ने क्यूआर कोड सुविधा शुरू की है।

विज्ञापन
Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: Use QR code to find out how old the food
ट्रेन का खाना कितना पुराना है, ये आप क्यूआर कोड से जान सकते हैं। - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी कोच तक की ट्रेन में सुविधा होती है। साथ ही शौचालय की व्यवस्था के अलावा आरामदायक सीट भी आपको ट्रेन में मिल जाती हैं।

इनके अलावा ट्रेन में यात्रियों को खाना भी मिलता है। हालांकि, कई बार यात्रियों की खाने को लेकर शिकायतें जरूर रहती हैं। कई बार ठीक खाना न मिलने से लेकर बासी या काफी पुराना खाना परोसने जैसी बातें सामने आती हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। क्योंकि अब आईआरटीसी ने क्यूआर सुविधा शुरू की है जिससे आप जान पाएंगे कि आपको परोसा गया खाना कितना पुराना है। चलिए जानते हैं कैसे।

Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: Use QR code to find out how old the food
ट्रेन का खाना कितना पुराना है, ये आप क्यूआर कोड से जान सकते हैं। - फोटो : AdobeStock

क्या है क्यूआर कोड स्कैन सुविधा?

  • ट्रेन में आपको जो भी खाने का पैकेट मिलेगा, उस पर एक क्यूआर कोड लगा होगा
  • आप जैसे ही पैकेट पर लगे इस क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे, वैसे ही आपके मोबाइल पर खाने की सारी जानकारी सामने आ जाएंगी
Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: Use QR code to find out how old the food
ट्रेन का खाना कितना पुराना है, ये आप क्यूआर कोड से जान सकते हैं। - फोटो : Adobe Stock

क्यूआर कोड स्कैन करने से खाने के पैकेट की क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

  • क्यूआर कोड लगाने का मतलब है कि यात्रियों को खाने के बारे में सभी जानकारी मिले
  • क्यूआर कोड स्कैन करके आप जान सकते हैं कि खाना कब बना है, खाने को कब पैक किया गया है आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: Use QR code to find out how old the food
ट्रेन का खाना कितना पुराना है, ये आप क्यूआर कोड से जान सकते हैं। - फोटो : AdobeStock

बेस किचन के लिए सेफ्टी सुपरवाइजर

  • आईआरसीटीकी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ट्रेन में काम करने वाले सभी ऑथराइज्ड वेंडर, हेल्पर और स्टाफ के उनके नाम से बने क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड रखना अनिवार्य कर दिया गया है
  • इससे ये जानकारी मिल सकेगी कि कौन सा वंडर ऑथराइज्ड नहीं है और कौन सा ऑथराइज्ड है
  • खाने की क्वालिटी सही हो और उस पर नजर रखने के लिए बेस किचन में फूड सेफ्टी सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे 
विज्ञापन
Indian Railways QR Code Based Identity System For Food: Use QR code to find out how old the food
ट्रेन का खाना कितना पुराना है, ये आप क्यूआर कोड से जान सकते हैं। - फोटो : AdobeStock

एडवांस किचन की तैयारी

  • आईआरसीटीसी की तरफ से ये भी फैसला लिया गया है कि वो एडवांस किचन शुरू करेगी
  • इन किचन में सीसीटी कैमरे लगाए जाएंगे
  • इससे खाना बनाने के अलावा बाकी चीजों पर भी नजर रखी जा सकेगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed