देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। अक्सर जब भी हम अपने किसी दोस्त या निकट परिजन को छोड़ने के लिए रेलेव स्टेशनों पर जाते हैं। उस दौरान हम प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदना अनिवार्य है। अगर बगैर प्लेटफॉर्म टिकट रेलवे स्टेशन के भीतर जाते हैं। ऐसे में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यात्रियों के साथ जो लोग उन्हें छोड़ने के लिए आते हैं। इसके चलते स्टेशनों पर भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। इसी को देखते हुए यात्रियों को छोड़ने आए लोगों को भारतीय रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए कहता है। वहीं क्या आपको पता है कि आपके द्वारा खरीदे गए प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर तक के लिए वैध रहता है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट के साथ यात्रियों को कई विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: एक बार खरीदे गए प्लेटफॉर्म टिकट कितने समय तक रहता है वैध? मिलती हैं ये सुविधाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ रेलवे ने इस बारे में ट्विटर पर एक पोल के जरिए जानकारी दी थी कि प्लेटफॉर्म टिकट जारी होने के बाद उसकी वैधता कुल 2 घंटे के लिए होती है। 2 घंटे के बाद आपके प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता खत्म हो जाती है।
Fake Medicine: मार्केट में तेजी से बिक रही हैं नकली दवाइयां, ऐसे करें असली नकली में पहचान
आपको अपने प्लेटफॉर्म टिकट पर कई तरह की विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। आप अपने प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए ट्रेनों में यात्रा भी कर सकते हैं। भारतीय रेलवे से जुड़े इस नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।
इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप अपने प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको तुरंत टीटीई के पास जाकर गंतव्य स्थान तक जाने का टिकट बनवाना चाहिए।
ऐसी स्थिति में प्लेटफॉर्म टिकट इस बात की पुष्टि करता है कि आपने किस स्टेशन से अपनी यात्रा को शुरू किया है। अगर आप भी ट्रनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए।
Post Office Scheme: जबरदस्त रिटर्न पाने के लिए इस स्कीम में करें निवेश, टैक्स सेविंग के साथ मिलते हैं ये फायदे