फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: क्या दूसरा व्यक्ति कर सकता है हमारी ट्रेन टिकट पर यात्रा, जानिए क्या कहता है नियम

Fri, 10 Feb 2023 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways: How To Transfer Train Ticket To Another Person Know The Rules Here
Indian Railways - फोटो : Istock

Indian Railways: देश में बड़ी मात्रा में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन करता है। दुनियाभर में भारतीय रेलवे की गिनती बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। यात्रियों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि हमारी ट्रेन टिकट पर किसी दूसरे व्यक्ति को यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर कई बार लोग सवाल करते हैं कि क्या हमारे टिकट पर कोई दूसरा व्यक्ति ट्रेन में सफर कर सकता है। भारतीय रेलवे ने इसे देखते हुए एक खास नियम को बना रखा है। ट्रेन टिकट ट्रांसफर करने वाले नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Indian Railways: How To Transfer Train Ticket To Another Person Know The Rules Here
Indian Railways - फोटो : Istock

अगर किसी कारणवश आपके ट्रेन टिकट पर किसी दूसरे व्यक्ति को सफर करना पड़ रहा है। ऐसे में आपको भारतीय रेलवे के एक खास सर्कुलर के बारे में पता होना चाहिए। इस सर्कुलर को कुछ साल पहले भारतीय रेलवे ने जारी किया था।

Indian Railways: How To Transfer Train Ticket To Another Person Know The Rules Here
Indian Railways - फोटो : Istock

इसमें उल्लेख है कि आप अपनी कंफर्म रेलवे टिकट को यात्रा करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकते हैं। सर्कुलर में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि कोई भी व्यक्ति अपना ट्रेन टिकट परिवार के सदस्य को यात्रा करने के लिए दे सकता है। 

Ladli Laxmi Yojana: बिटिया के जन्म से पढ़ाई तक का खर्चा उठाएगी सरकार, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: How To Transfer Train Ticket To Another Person Know The Rules Here
Indian Railways - फोटो : Istock

गौरतलब बात है कि इसके लिए सफर करने वाले यात्री को अपना आवेदन पत्र स्टेशन मास्टर को देना होगा। इसके बाद स्टेशन मास्टर आपको ट्रेन में संबंधित व्यक्ति की ट्रेन टिकट पर यात्रा करने लिए अनुमति दे देगा। 

विज्ञापन
Indian Railways: How To Transfer Train Ticket To Another Person Know The Rules Here
Indian Railways - फोटो : Istock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपना ट्रेन टिकट उसी व्यक्ति को ट्रांसफर कर सकते हैं, जिसके साथ आपका ब्लड रिलेशन है। आपको ऐसे में इससे संबंधित जरूरी दस्तावेजों को दिखाना है।

ABY: क्या देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर? आयुष्मान भारत योजना में भारत सरकार ने बढ़ाया इतना आवंटन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed