फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: इस एप से चुटकियों में बुक कर सकेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, लाइनों में लगने की नहीं होगी जरूरत

Wed, 17 May 2023 12:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 17 May 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways: How To Book Platform Ticket From UTS App Know Here
How To Book Platform Ticket Through UTS App - फोटो : Istock

देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे देश के भीतर कई ट्रेनों का संचलान कर रही है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट बुक करना काफी जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार यात्री के साथ स्टेशन पर उसको छोड़ने वाले भी आते हैं। हालांकि, स्टेशन पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का होना जरूरी है। अगर आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं है। ऐसे में पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। स्टेशन पर जाने से पहले कई लोग प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है, जिसके चलते हमारे समय की काफी बर्बादी होती है। 

Indian Railways: How To Book Platform Ticket From UTS App Know Here
How To Book Platform Ticket Through UTS App - फोटो : Istock

इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास एप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्लेटफॉर्म टिकट को अपने स्मार्टफोन से ही बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Indian Railways: How To Book Platform Ticket From UTS App Know Here
How To Book Platform Ticket Through UTS App - फोटो : istock

इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में रेलवे के यूटीएस (UTS) एप्लीकेशन को डाउनलोड करना है। इस एप की मदद से आप आसानी से प्लेटफॉर्म और अनरिजर्व्ड टिकट को बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways: How To Book Platform Ticket From UTS App Know Here
How To Book Platform Ticket Through UTS App - फोटो : istock

इसके अलावा आप इस एप की मदद से सीजन टिकट भी बुक कर सकते हैं और रिनुअल का फायदा भी उठा सकते हैं। भारतीय रेलवे के यूटीएस एप को आप एंड्रॉयड और एपल स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Indian Railways: How To Book Platform Ticket From UTS App Know Here
How To Book Platform Ticket Through UTS App - फोटो : istock

आम लोगों को इस एप का इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में इस एप का इस्तेमाल आप हिंदी भाषा में भी कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन को सेंटर फॉर रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम ने बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed