फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Aus Final 2023: फाइनल देखने से पहले अपने कमरे को ऐसे दें क्रिकेटिंग टच, बन जाएगा स्टेडियम जैसा माहौल

Sun, 19 Nov 2023 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia Cricket world cup Final 2023 How To Create Stadium Like Environment At Home
India vs Australia Final Cricket world cup 2023 - फोटो : Istock

kapil Dev - "I always breathe cricket" हम सब के लिए भी आज का दिन क्रिकेट को ब्रेथ करने का है। क्रिकेटिंग इतिहास में आज यानी 19 नवंबर, 2023 की तारीख ऐतिहासिक होने वाली है। वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम करने के लिए क्रिकेटिंग जगत की दो दिग्गज टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने हैं। महामंच तैयार है, खिलाड़ी तैयार हैं और दर्शक भी तैयार हैं। इंतजार है तो बस समय का। दोपहर दो बजे से यह महामुकाबला शुरू हो जाएगा, जहां बल्ले से निकला हर एक स्ट्रोक और हवा में लहराती हर एक गेंद क्रिकेटिंग इतिहास में नई गाथा लिखेगी। इसी कड़ी में आज हम कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर में स्टेडियम जैसा एक क्रिकेटिंग माहौल तैयार कर सकते हैं। इससे मैच देखने के लुत्फ में और भी ज्यादा वृद्धि हो जाएगी। आइए जानते हैं - 

India vs Australia Cricket world cup Final 2023 How To Create Stadium Like Environment At Home
India vs Australia Final Cricket world cup 2023 - फोटो : Amar Ujala

पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और बैनर

  • आप जिस कमरे या हॉल में भारत ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला देखने वाले हैं।
  • वहां आसपास अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और बैनर लगा सकते हैं।
  • इसके अलावा आप उन सभी कप्तानों की तस्वीरें लगा सकते हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। 
India vs Australia Cricket world cup Final 2023 How To Create Stadium Like Environment At Home
India vs Australia Final Cricket world cup 2023 - फोटो : ICC

एम्बियंस

  • एक अच्छा माहौल बनाने में एम्बियंस की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
  • ऐसे में आप टीवी स्पीकर की बजाए अच्छी क्वालिटी वाले साउंड स्पीकर को अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इससे एम्बियंस और अच्छा हो जाएगा।
  • इसके अलावा आप अलग से कुछ ऐसे स्पीकर को लगा सकते हैं, जिसमें चौके छक्के लगने या विकेट गिरने के बाद गानें बजे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia Cricket world cup Final 2023 How To Create Stadium Like Environment At Home
India vs Australia Final Cricket world cup 2023 - फोटो : अमर उजाला

ड्रेस कोड

  • आप और आपके साथ जो लोग मैच देख रहे हैं वे सभी भारतीय क्रिकेट टीम का ड्रेस पहन सकते हैं।
  • ऐसा करने से मैच देखने का अनुभव और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा। 
विज्ञापन
India vs Australia Cricket world cup Final 2023 How To Create Stadium Like Environment At Home
India vs Australia Final Cricket world cup 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक शो, ट्रिविया या टैलेंट शो का आयोजन

  • मैच ब्रेक होने पर आप क्रिकेट से जुड़े कुछ म्यूजिक शो, ट्रिविया या टैलेंट शो आयोजित करा सकते हैं।
  • इससे ब्रेक के दौरान भी मैच को लेकर थ्रिल और सस्पेंस बना रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed