भारत में बड़े पैमाने पर लोग बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। आज बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना हम सभी के लिए जरूरी बन गया है। इससे हमारे कई काम आसान बन गए हैं। देश में बड़ी संख्या में लोगों का सेविंग्स बैंक अकाउंट है। नौकरीपेशा लोग भी ज्यादातर अपना सेविंग्स अकाउंट ही ओपन करवाते हैं। सेविंग्स बैंक अकाउंट के कई फायदे हैं। इसमें पैसा जमा करने पर आपको बैंक द्वारा इंटरेस्ट रेट मिलता है। इसके अलावा आपको कई और दूसरी सुविधाओं का भी फायदा मिलता है। अक्सर देखने को मिलता है कि वेतनभोगी कर्मचारी जॉब चेंज करने के बाद कई सेविंग्स अकाउंट ओपन करवा लेते हैं। ऐसे में उनके कई बैंकों में बचत खाते हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट होने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जरूरत की बात: अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा सेविंग्स अकाउंट? तो जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन