Train New Rule: भारतीय रेलवे हर दिन एक बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाता है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा ट्रेन में होती है। इसके अलावा खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था भी ट्रेनों में रहती हैं। वहीं, अगर आपको ट्रेन में यात्रा करनी है तो आपको रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होता है, और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप पर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में एक नियम सीट को लेकर है, जिसे शायद आप न जानते हों क्योंकि 10 मिनट की देरी आपकी सीट आपसे छिनवा सकती है। जी हां, ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आखिर भारतीय रेलवे का ये नियम क्या है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"64d62164ed172e741f01fbcb","slug":"if-you-couldn-t-reach-before-10-minutes-boarding-your-seat-will-be-cancelled-2023-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन चलने के 10 मिनट में नहीं पहुंचे, तो हाथ से चली जाएगी रिजर्व सीट, ये है नया नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन चलने के 10 मिनट में नहीं पहुंचे, तो हाथ से चली जाएगी रिजर्व सीट, ये है नया नियम
Sat, 12 Aug 2023 09:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन में सीट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : istock
भारतीय ट्रेन में सीट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : istock
- दरअसल, भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, अब अगर आप ट्रेन में अपनी सीट पर 10 मिनट की देरी से पहुंचते हैं, तो टीटीई आपकी सीट को ऑक्युपाइड मार्क कर सकता है। ऐसे में अब आपको ट्रेन में चढ़ने के बाद अपनी सीट पर 10 मिनट के भीतर पहुंचना होगा।
भारतीय ट्रेन में सीट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : istock
क्यों किया गया ऐसा?
- इस नियम को करने के पीछे कारण ये है कि कई यात्री ऐसा करते थे कि एक-दो स्टेशन के बाद भी अपनी सीट पर पहुंचते थे। इससे सबसे बड़ी दिक्कत टीटीई को हो रही थी, क्योंकि उसे ये नहीं पता चल पाता था कि कौन सी सीटें ट्रेन में खाली बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन में सीट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : istock
- गौरतलब, है कि अब चेकिंग स्टाफ हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए टिकट चेक करते हैं। इसमें जानकारी देनी होती है कि यात्री ट्रेन में आया है या नहीं। जबकि, पहले ये जानकारी कागजों पर देनी होती थी। पर अब ये सब ऑनलाइन हो गया है। ऐसे में अगर अब आप 10 मिनट तक अपनी सीट पर नहीं आते हैं, तो आपकी रिजर्व सीट को टीटीई अन-रिजर्व्ड कर देगा।
विज्ञापन
भारतीय ट्रेन में सीट को लेकर क्या नियम है?
- फोटो : istock
जिस स्टेशन से टिकट, उसी स्टेशन से चढ़ना है
- रेलवे के इस नियम के मुताबिक, अब यात्रियों को उसी स्टेशन से चढ़ना होगा, जहां से उनका टिकट बना है। साथ ही ट्रेन में चढ़कर अपनी सीट पर जाकर टीटीई को उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। पहले कई यात्री किसी भी स्टेशन से चढ़ जाते थे। पर अब ऐसा नहीं चलेगा।