How To Correct Train Ticket Name: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक करनी होती है। इसके लिए बहुत से लोग तो रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करते हैं, वहीं अधिकतर यात्री आज के समय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। हर गुजरते दिन के साथ ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया और सरल होती गई है। आज के समय में तो तत्काल टिकट और करेंट टिकट की बुकिंग करना और भी आसान हो गया है। अक्सर लोग ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करते समय जल्दबाजी में कुछ गलत जानकारी भर देते हैं, जैसे- नाम, उम्र या लिंग गलत भर देते हैं। ऐसे में अगर कोई गलत नाम वाले टिकट के साथ यात्रा करता है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
Railway Rules: गलत नाम से बुक हो गया है ट्रेन का टिकट, तो यात्रा से पहले करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी ट्रेन टिकट को बुक करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी को दर्ज किया है, ऐसे में सबसे पहले तो बहुत घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे ठीक कराया जा सकता है। आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी गलत जानकारी को आसानी से ठीक करा सकते हैं।
अगर आपसे ऑनलाइन टिकट को बुक करते समय गलत जानकारी दर्ज हो गई है तो, आपको ट्रेन के डिपार्चर होने से 24 घंटे पहले अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: मेट्रो से यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा जुर्माना
यहां पर आपको ऑनलाइन टिकट की हार्ड कॉपी के साथ पहचान पत्र लेकर जाना होगा। इन दस्तावेजों को रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को दें और नाम सही करने का अनुरोध करें। ध्यान रखें कि आपको इसके लिए ट्रेन के डिपार्चर समय से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। आपके दस्तावेज सही पाए जाने पर टिकट पर नाम सुधर जाएगा।
बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं...
कई बार ऐसा होता है कि आपने जहां से टिकट किया है उसके अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ना होता है। ऐसे में आपको अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलना जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ट्रेन में मौजूद टीटी आपके टिकट को कैंसिल कर सकता है। ऐसे में आप आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करने के बाद बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।