फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Rules: गलत नाम से बुक हो गया है ट्रेन का टिकट, तो यात्रा से पहले करें ये काम

Sat, 28 Sep 2024 04:21 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 28 Sep 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
If online train ticket has been booked with wrong name know how to correct it in hindi
ट्रेन टिकट पर नाम कैसे सुधारें? - फोटो : Amar Ujala

How To Correct Train Ticket Name: भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन के रिजर्वेशन कोच में यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक करनी होती है। इसके लिए बहुत से लोग तो रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करते हैं, वहीं अधिकतर यात्री आज के समय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। हर गुजरते दिन के साथ ऑनलाइन टिकट बुक करने की प्रक्रिया और सरल होती गई है। आज के समय में तो तत्काल टिकट और करेंट टिकट की बुकिंग करना और भी आसान हो गया है। अक्सर लोग ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करते समय जल्दबाजी में कुछ गलत जानकारी भर देते हैं, जैसे- नाम, उम्र या लिंग गलत भर देते हैं। ऐसे में अगर कोई गलत नाम वाले टिकट के साथ यात्रा करता है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

If online train ticket has been booked with wrong name know how to correct it in hindi
ऑनलाइन टिकट का नाम सुधरने के नियम - फोटो : freepik

अगर आपने भी ट्रेन टिकट को बुक करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी को दर्ज किया है, ऐसे में सबसे पहले तो बहुत घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे ठीक कराया जा सकता है। आज हम आपको उस आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी गलत जानकारी को आसानी से ठीक करा सकते हैं।

If online train ticket has been booked with wrong name know how to correct it in hindi
ट्रेन टिकट ऐसे सुधारें नाम - फोटो : Adobe Stock

अगर आपसे ऑनलाइन टिकट को बुक करते समय गलत जानकारी दर्ज हो गई है तो, आपको ट्रेन के डिपार्चर होने से 24 घंटे पहले अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा।

ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: मेट्रो से यात्रा के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
If online train ticket has been booked with wrong name know how to correct it in hindi
ट्रेन टिकट पर सुधार सकते हैं नाम - फोटो : Adobe Stock

यहां पर आपको ऑनलाइन टिकट की हार्ड कॉपी के साथ पहचान पत्र लेकर जाना होगा। इन दस्तावेजों को रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को दें और नाम सही करने का अनुरोध करें। ध्यान रखें कि आपको इसके लिए ट्रेन के डिपार्चर समय से 24 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। आपके दस्तावेज सही पाए जाने पर टिकट पर नाम सुधर जाएगा।

विज्ञापन
If online train ticket has been booked with wrong name know how to correct it in hindi
कंफर्म टिकट पर बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन - फोटो : freepik

बोर्डिंग स्टेशन भी बदल सकते हैं...
कई बार ऐसा होता है कि आपने जहां से टिकट किया है उसके अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ना होता है। ऐसे में आपको अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलना जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो ट्रेन में मौजूद टीटी आपके टिकट को कैंसिल कर सकता है। ऐसे में आप आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करने के बाद बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed