Aadhaar Card Address: आज के समय जितने भी दस्तावेज हैं उनमें सबसे ज्यादा एक दस्तावेज बाकी सबसे थोड़ा ज्यादा जरूरी नजर आता है और वो है आपका आधार कार्ड। दरअसल, आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। आधार कार्ड की जरूरत कई कामों में पड़ती है।
Aadhaar Address: आधार में बदलवाना है एड्रेस तो यहां जान लें सरल तरीका, जल्द हो जाएगा काम
Aadhaar Mein Address Kaise Changre Karwayein: अगर आपको अपने आधार कार्ड में किसी कारण से पता बदलवाना है तो आप बदलवा सकते हैं। इसका पूरा प्रोसेस आप यहां जान सकते हैं।
आधार कार्ड में एड्रेस अपडेट ऐसे करवा सकते हैं:-
स्टेप 1
किसी कारण से अगर आपको अपने आधार कार्ड के एड्रेस को बदलना है तो आप इसे बदलवा सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
यहां पर जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी है
फिर जिस दिन आपको बुलाया जाए उस दिन आपको केंद्र पर जाना है
स्टेप 2
- अब आधार सेवा केंद्र पर गए हैं तो आपको यहां से करेक्शन फॉर्म लेना है
- इस फॉर्म को आपको भर देना है
- फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी अन्य जानकारी यहां भरनी हैं
- साथ ही फॉर्म में वो एड्रेस भी लिखना जो आपको अपडेट करवाना है
स्टेप 3
- फॉर्म भरने के बाद आपको इसके साथ एड्रेस प्रूफ भी लगाना है
- आप बिजली का बिल, पानी का बिल या कोई अन्य एड्रेस प्रूफ फॉर्म के साथ लगा सकते हैं
- साथ ही आपको इन दस्तावेजों की ऑरिजिनल कॉपी भी साथ लेकर जानी है
स्टेप 4
- अब आपको फॉर्म लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाना है
- अधिकारी आपका फॉर्म चेक करता है और दस्तावेज भी देखता है
- सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपे बायोमेट्रिक होते हैं
- सत्यापन होने के बाद आपका नया एड्रेस आधार मं अपडेट हो जाता है
- एड्रेस अपडेट होने में कुछ दिनों का समय लगता है।