फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरानी गाड़ी बेचने के बाद आरटीओ में ऐसे कराएं नाम ट्रांसफर, जानें आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया

Thu, 10 Sep 2026 02:49 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 10 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

How to Transfer Car Ownership Online: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपनी गाड़ी तो बेच देते हैं लेकिन उसको खरीदने वाले के नाम से ट्रांसफर नहीं कराते हैं। बता दें कि ये अपने आप में एक बड़ी गलती है, जिसकी वजह से गाड़ी बेचने के बाद भी गाड़ी मालिक फंस सकते हैं। इसलिए आइए इस लेख आरसी ट्रांसफर की पुरी प्रक्रिया को समझते हैं।

विज्ञापन
How to Transfer Vehicle Ownership Online After Selling Used Car: Step by Step RC Transfer Guide
पुरानी गाड़ी आरसी नाम ट्रांसफर - फोटो : AI

Vehicle RC Ownership Transfer Process: अपनी पुरानी कार या बाइक बेचने के बाद सिर्फ पैसे लेना और चाबी सौंपना ही काफी नहीं होता। वाहन के रिकॉर्ड में नए मालिक का नाम दर्ज कराना यानी आरसी ट्रांसफर कराना कानूनी रूप से बेहद अनिवार्य है। अगर आरसी पर आपका नाम बना रहता है और गाड़ी से कोई दुर्घटना या चालान होता है, तो उसकी कानूनी जिम्मेदारी पुराने मालिक पर ही आती है।



अब यह पूरी प्रक्रिया परिवहन पोर्टल (parivahan.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन और बेहद आसान हो गई है। आइए जानते हैं आरसी नाम ट्रांसफर कराने की पूरी प्रक्रिया।

How to Transfer Vehicle Ownership Online After Selling Used Car: Step by Step RC Transfer Guide
कौन करेगा सबसे पहल आवेदन? - फोटो : Adobe Stock

कौन करेगा सबसे पहल आवेदन?

  • जो गाड़ी को बेच रहा है वो सबसे पहले परिवहन पोर्टल पर जाकर अपना राज्य और संबंधित आरटीओ चुनें।
  • इसके बाद 'अप्लाई फॉर ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप (सेलर)' विकल्प पर क्लिक करें और गाड़ी का नंबर व ओटीपी डालकर लॉगिन करें।
  • यहां वाहन की बिक्री से जुड़ी जानकारी जैसे बिक्री राशि, खरीदार का नाम, मोबाइल नंबर और तारीख दर्ज करें। आवेदन जमा होते ही एक एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा।
How to Transfer Vehicle Ownership Online After Selling Used Car: Step by Step RC Transfer Guide
सैकेंड हैंड कार - फोटो : Adobe Stock
  • विक्रेता द्वारा प्रक्रिया शुरू करने के बाद खरीदार को परिवहन पोर्टल पर जाकर ओनरशिप ट्रांसफर की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होती है।
  • खरीदार अपना विवरण भरने के बाद पोर्टल पर निर्धारित आरटीओ शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करता है।
  • यह शुल्क वाहन की श्रेणी और राज्य के नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Transfer Vehicle Ownership Online After Selling Used Car: Step by Step RC Transfer Guide
सैकेंड हैंड कार - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद पोर्टल से आवश्यक दस्तावेज जैसे फॉर्म 29 (बिक्री की सूचना) और फॉर्म 30 (स्वामित्व हस्तांतरण) डाउनलोड करें।
  • अगर गाड़ी पर लोन था, तो फॉर्म 35 भी डाउनलोड करें।
  • इन फॉर्म पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराएं, फोटो व आईडी प्रूफ के साथ पोर्टल पर अपलोड करें और आरटीओ में फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें।
विज्ञापन
How to Transfer Vehicle Ownership Online After Selling Used Car: Step by Step RC Transfer Guide
समय सीमा और स्टेटस ट्रैक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
समय सीमा और स्टेटस ट्रैक करने का तरीका
  • सभी कागजात आरटीओ में जमा करने और सत्यापन के बाद आमतौर पर 15 से 30 दिनों में आरसी में नया नाम अपडेट हो जाता है।
  • आप परिवहन पोर्टल पर 'नो योर एप्लीकेशन स्टेटस' विकल्प के जरिए अपने आवेदन की स्थिति किसी भी समय ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
  • समय पर आरसी ट्रांसफर कराकर आप खुद को बड़े कानूनी झंझटों से बचा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed