फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: सर्दियों में नहीं हो रही बाइक स्टार्ट, तो करें ये काम, सेकेंडों में हो जाएगी चालू

Wed, 27 Dec 2023 11:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
How To Start Bike In Winter Season Know The Tips And Tricks Here
Bike Tips - फोटो : Istock

How To Start Bike In Winter: सर्दियों का सीजन चल रहा है। ठंड का प्रभाव भी काफी बढ़ने लगा है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। ऐसे में ऑफिस या किन्हीं दूसरे जरूरी कार्यों को कराने के लिए हमें जहां जाना होता है। वहां पहुंचने में हमें काफी देर हो जाती है। सर्दियों के सीजन में बाइक का देरी से स्टार्ट होना आज के समय एक आम समस्या है। हालांकि, आप कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को फॉलो करके आसानी से अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। अगर आप बाइक को स्टार्ट करने वाली इन टिप्स के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही शानदार टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों के सीजन में अपनी बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

How To Start Bike In Winter Season Know The Tips And Tricks Here
Bike Tips - फोटो : Istock

अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में इंजन के अंदर का ऑयल ठंडा हो जाता है। इस वजह से बाइक स्टार्ट नहीं होती है। अगर आपकी बाइक सुबह-सुबह सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही है। 

How To Start Bike In Winter Season Know The Tips And Tricks Here
How To Start Bike Without Key - फोटो : Istock

ऐसे में आप सेल्फ की जगह किक का इस्तेमाल बाइक को स्टार्ट करने में कर सकते हैं। किक स्टार्ट सेल्फ की तुलना में इंजन को ज्यादा पावर से सर्कुलेट करता है। इससे बाइक जल्दी स्टार्ट हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Start Bike In Winter Season Know The Tips And Tricks Here
Bike Buying Tips - फोटो : Istock

अगर आपकी बाइक किक से भी स्टार्ट नहीं हो रही है। ऐसे में आप धक्का लगाकर उसको स्टार्ट कर सकते हैं। आप किसी की मदद से बाइक को धक्का लगाकर पहले गियर के अलावा किसी भी गियर में मोटरसाइकिल को चालू कर सकते हैं। 

New Year 2024: नए साल पर बिटिया को दें यह खास तोहफा, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित

विज्ञापन
How To Start Bike In Winter Season Know The Tips And Tricks Here
How To Start Bike Without Key - फोटो : Istock

कई लोगों की आदत होती है कि बाइक को सिंगल स्टैंड पर खड़ा कर देते हैं। कोशिश करें कि सर्दियों के सीजन में बाइक को डबल स्टैंड पर खड़ा करें। इससे आपकी बाइक के अंदर ऑयल एक तरफ जमने की बजाए बैलेंस रहेगा। इससे बाइक को चालू करने में आसानी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed