फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: बिना डेबिट कार्ड के भी सेट कर सकते हैं यूपीआई पिन, जानिए क्या है तरीका

Mon, 10 Mar 2025 01:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 10 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

How to set upi pin without debit card: एनपीसीआई द्वारा यूपीआई पिन बनाने के लिए आपको दो विकल्प दिए गए हैं पहला डेबिट कार्ड और दूसरा आधार कार्ड है। वहीं बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि आधार कार्ड के जरिए कैसे यूपीआई पिन को सेट किया जाता है?

विज्ञापन
How to set upi pin through aadhaar card know step by step process here
यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति आई है - फोटो : AdobeStock
loader

How to set upi pin without debit card: यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति आई है। यूपीआई को एनपीसीआई द्वारा विकसित किया गया है। पेमेंट के इस माध्यम के जरिए आप बिना किसी झंझट के तुरंत संबंधित व्यक्ति के खाते में पैसे भेज सकते हैं। आज के समय लोग विभिन्न एप्स का इस्तेमाल करके यूपीआई के जरिए करोड़ों की संख्या में डिजिटल ट्रांजैक्शन कर रहे हैं। व्यक्तिगत भुगतान के अलावा यूपीआई दुकानदारों, व्यापारियों और ऑनलाइन खरीदारी के लिए एक विश्वसनीय डिजिटल पेमेंट प्रणाली बन चुकी है। कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में यूपीआई एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एनपीसीआई द्वारा यूपीआई पिन बनाने के लिए आपको दो विकल्प दिए गए हैं पहला डेबिट कार्ड और दूसरा आधार कार्ड है। वहीं बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है कि आधार कार्ड के जरिए कैसे यूपीआई पिन को सेट किया जाता है?

How to set upi pin through aadhaar card know step by step process here
आधार कार्ड का उपयोग करके यूपीआई का पिन सेट करना काफी आसान काम है - फोटो : AdobeStock

आधार कार्ड का उपयोग करके यूपीआई का पिन सेट करना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसमें सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में यूपीआई एप खोलना है। 

How to set upi pin through aadhaar card know step by step process here
यह करने के बाद अपनी बैंक डिटेल्स एंटर करें - फोटो : AdobeStock

यह करने के बाद अपनी बैंक डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आपको यूपीआई पिन सेट करने के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको दो विकल्प नजर आएंगे। इसमें डेबिट कार्ड और आधार ओटीपी होगा। आपको आधार वाले विकल्प का चयन करना है। 

Property Rights: पति की मौत हो जाने के उसकी संपत्ति में पत्नी का कितना हक होता है? जानिए क्या है नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to set upi pin through aadhaar card know step by step process here
यह करने के बाद आपको वेरिफिेकेशन के लिए आधार के पहले छह अंक दर्ज करने हैं - फोटो : AdobeStock

यह करने के बाद आपको वेरिफिेकेशन के लिए आधार के पहले छह अंक दर्ज करने हैं। इसे दर्ज करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है।

विज्ञापन
How to set upi pin through aadhaar card know step by step process here
ओटीपी के वेरिफाई होने के बाद आपसे यूपीआई पिन क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा - फोटो : AdobeStock

ओटीपी वेरिफाई होने के बाद आपसे यूपीआई पिन क्रिएट करने के लिए कहा जाएगा। इस आसान प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से अपने यूपीआई पिन को सेट कर सकते हैं। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से आपको समय समय पर अपने यूपीआई पिन को बदलते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed