How to save money on registry of property: हम में से अधिकतर लोग घर या जमीन खरीदने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। एक समय बाद जब हमारे पास पर्याप्त पैसों का बंदोबस्त हो जाता है। उसके बाद हम घर, प्लॉट को खरीदते हैं। हालांकि, घर या जमीन को खरीदने के बाद उस पर मालिकाना हक पाने के लिए हमको रजिस्ट्री करवानी पड़ती है। रजिस्ट्री के बाद ही उस घर या जमीन पर आपका मालिकाना हक होता है। घर या प्लॉट खरीदने के बाद उसको रजिस्टर कराने की प्रक्रिया काफी महत्वपूर्ण है। गौर करने वाली बात यह है कि हर राज्य में रजिस्ट्री की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। कई राज्यों में तो रजिस्ट्रेशन की फीस 5 से 7 प्रतिशत तक होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जमीन या घर की रजिस्ट्री कराते समय अपने पैसों की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
Property Registration: प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराते समय जरूर अपनाएं ये तरीके, होगी लाखों रुपये की बचत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कई राज्य महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट देते हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश कुछ ऐसे राज्य हैं, जो महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्री में छूट देते हैं।
उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी पुरुष के नाम पर जमीन या घर की रजिस्ट्री कराते हैं। ऐसे में आपको करीब 6 प्रतिशत की सब्सिडी देनी पड़ती है। वहीं अगर आप किसी महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराते हैं। ऐसे में आपको 4 प्रतिशत की सब्सिडी देनी होती है। यही नहीं आप रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के ऊपर होने वाले खर्चे में टैक्स की भी बचत कर सकते हैं।
IRCTC Tour Package: अब गोवा का प्लान नहीं होगा कैंसिल, IRCTC लाया टूर पैकेज, सिर्फ इतना है किराया
अक्सर प्रॉपर्टी की जो कीमत होती है। वह तय सर्किल रेट से ज्यादा होती है। इस कारण रजिस्ट्री के समय स्टाम्प ड्यूटी अधिक लगती है। वहीं सर्किल रेट पर स्टाम्प शुल्क कम लगता है।
ऐसे में रजिस्ट्री के समय आप रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार से अपील करके स्टाम्प ड्यूटी पर होने वाले अधिक खर्चे की बचत कर सकते हैं। अगर आप भी अपने जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे हैं, तो इन तरीकों को अपनाकर आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।