फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electricity Bill: अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल, बस करने होंगे ये काम

Sat, 26 Feb 2022 04:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
How to Save Electricity Bill By following these measures you can save electricity bills
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल - फोटो : Istock

गर्मियों का सीजन दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में इस सीजन में आम लोगों को जो चीज सबसे ज्यादा परेशान करती है। वह है बढ़ता हुआ बिजली का बिल। गर्मियों के सीजन में अक्सर लोग ज्यादा आ रहे बिजली के बिल से परेशान रहते हैं। आज जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है, उस स्थिति में बिजली का बिल एक अतिरिक्त आर्थिक दबाव लोगों पर डालता है। ऐसे में लोग बिजली बिल को कम करने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं, उसके बाद भी कुछ खास फर्क नहीं देखने को मिलता है। अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल के खर्चे से परेशान हैं और आपका बिजली बिल हर महीने ज्यादा आता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। इन उपायों को फॉलो करने पर आपके बिजली बिल का खर्चा काफी कम आएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

How to Save Electricity Bill By following these measures you can save electricity bills
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल - फोटो : Istock

अगर आप अभी भी पुराने फिलामेंट वाले बल्ब का इस्तेमाल करते हैं, तो इस स्थिति में आपको उसे तुरंत बदल देना चाहिए। उसकी जगह आप नए एलईडी बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका ज्यादा बिजली बिल नहीं आएगा और आप अच्छी खासी बचत भी कर लेंगे।

How to Save Electricity Bill By following these measures you can save electricity bills
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल - फोटो : Istock

अगर आप अपने घर में एसी का उपयोग करते हैं, तो इस स्थिति में आपको उसका टेम्परेचर 24 डिग्री पर रखना चाहिए। इसके अलावा आप अपने एसी पर टाइमर भी सेट कर सकते हैं। टाइमर सेट करने पर रूम ठंडा होते ही एसी अपने आप बंद हो जाएगा। ऐसे में इस उपाय को फॉलो करके आप अतिरिक्त बिजली बिल के खर्चे को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Save Electricity Bill By following these measures you can save electricity bills
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल - फोटो : Istock

हम में से कई लोगों की आदत होती है कि काम हो जाने के बाद भी टीवी, पंखा या एसी को ऑन करके छोड़ देते हैं। ऐसा करने पर आपके ऊपर अतिरिक्त बिजली बिल का दबाव पड़ता है। काम होने के बाद आपको टीवी, पंखा या एसी को ऑफ कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
How to Save Electricity Bill By following these measures you can save electricity bills
अब एसी और कूलर चलाने के बाद भी कम आएगा आपका बिजली बिल - फोटो : Istock

बाजार में ऐसे कई स्मार्ट डिवाइस आ चुके हैं, जिनको इस्तेमाल में लाने पर बिजली बिल की खपत काफी कम होती है। ऐसे में आप स्मार्ट बल्ब, स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट एसी आदि चीजों का उपयोग करके अतिरिक्त बिजली बिल के खर्चे को कम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed