अगर लोगों को कहीं सफर करना होता है, तो वो कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बात जब भी दूर के सफर की होती है, और सफर के दौरान कई सुविधाएं चाहिए होती हैं तो लोग भारतीय रेल से सफर करना ही पसंद करते हैं। ट्रेन से सफर करने के लिए आपको टिकट बुक करना पड़ता है या आप इसे प्लेटफॉर्म से भी ले सकते हैं। लेकिन आज के समय में लोग प्लेटफॉर्म पर लाइन लगाने से बचते हैं और ऑनलाइन टिकट लेना ही पसंद करते हैं। लेकिन कई लोग इसके लिए ब्रोकर का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो खुद घर बैठे अपना टिकट बुक कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करके अपना अकाउंट बनाना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपना अकाउंट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61ea944820ecf0434e4ce81d","slug":"how-to-register-irctc-ticket-booking-and-how-to-book-irctc-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Ticket: आईआरसीटीसी पर ऐसे बनाएं अपना अकाउंट, मिनटों में बुक हो जाएगा टिकट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Ticket: आईआरसीटीसी पर ऐसे बनाएं अपना अकाउंट, मिनटों में बुक हो जाएगा टिकट
Fri, 21 Jan 2022 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Jan 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं
- फोटो : IRCTC Official website
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं
- फोटो : IRCTC official website
ऐसे बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट:-
स्टेप 1
- सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, और यहां जाकर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं
- फोटो : Pixabay
स्टेप 2
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना यूजर नेम और एक पासवर्ड बनाकर भरना है। फिर पासवर्ड कंफर्म करने के बाद आपको सिक्योरिटी के सवाल दर्ज करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब सवालों का जवाब देकर भाषा का चयन करें। अब बाकी जानकारी भरकर आधार नंबर और अपना लिंग दर्ज करें। साथ ही अपनी जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और घर का पता दर्ज करना है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं
- फोटो : IRCTC official website
स्टेप 4
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना है और अपने पासवर्ड के जरिए आप फिर लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।