फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख रुपये तक करा सकते हैं मुफ्त इलाज, ऐसे करेें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन

Sun, 09 Mar 2025 04:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 04:53 PM IST
सार

भारत में एक विशाल जनसंख्या है, ऐसे में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलना एक चुनौती भरा काम रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि जब गरीब लोगों को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इलाज के समय कई तरह की आर्थिक अड़चनें आती हैं।

विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise kare
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है - फोटो : Freepik

देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस बीमा कवर का लाभ पाकर आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। भारत में एक विशाल जनसंख्या है, ऐसे में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलना एक चुनौती भरा काम रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि जब गरीब लोगों को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है तो इलाज के समय कई तरह की आर्थिक अड़चनें आती हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।

How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise kare
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा - फोटो : Freepik

अगर आप भी भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।

Mahila Samriddhi Yojana: महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए कैसे बनवाएं आय प्रमाण पत्र? जानिए यहां

How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise kare
दस्तावेजों की मदद से वहां आपकी पात्रता की जांच की जाएगी - फोटो : Freepik

इस दौरान अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर व अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर जाएं। आपके दस्तावेजों की मदद से वहां आपकी पात्रता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise kare
रजिस्ट्रेशन के कुछ दिनों बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा - फोटो : Freepik

अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने के पात्र हैं तो एजेंट आपका आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर देगा। रजिस्ट्रेशन के कुछ दिनों बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। इस कार्ड की सहायता से आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
How To Register In Ayushman Bharat Yojana Know Ayushman Card Ke Liye Apply Kaise kare
भारत के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने में इस योजना ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना गरीब, वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। भारत के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने में इस योजना ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के आने के बाद देश में लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय मदद मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed