सर्दियां जा चुकी है और अब गर्मियों का मौसम आ चुका है। वहीं, इस बार पिछले साल की तरह बारिश न होने के कारण पारा काफी ज्यादा चढ़ गया है, जिसकी वजह से गर्मी काफी हो रही है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गर्मी का मौसम पसंद हो, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत बढ़ते तापमान की होती है। आए दिन पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और 40 डिग्री के पार ही नजर आता है। ऐसे में लोग इस जलती-चुभती गर्मी से निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। लोग कूलर और एयर कंडीशनर तक लगाते हैं। लेकिन लोग स्प्लिट एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करने पर इस बात से हमेशा परेशान रहते हैं कि उनका बिजली का बिल काफी ज्यादा आता है। एसी काफी ज्यादा बिजली खींचता है जिसकी वजह से बिजली का बिल भी काफी आता है। लेकिन अगर आप चाहें, तो कुछ बातों का ध्यान रखकर और इन पर अमल करके स्प्लिट एसी के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6246da6f5812f76086257329","slug":"how-to-reduce-power-consumption-in-split-ac-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: स्प्लिट एसी में बिजली का बिल आएगा कम, बस इन चार बातों का रखना होगा ध्यान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: स्प्लिट एसी में बिजली का बिल आएगा कम, बस इन चार बातों का रखना होगा ध्यान
Fri, 01 Apr 2022 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Apr 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
स्प्लिट एसी में बिजली का बिल कम आने के तरीके
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्प्लिट एसी में बिजली का बिल कम आने के तरीके
- फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें खास ध्यान:-
ऑटो कट का करें इस्तेमाल
- आजकल के एसी पूरी तरह से ऑटोमेटिक आते हैं, जिनमें एक फीचर होता है ऑटो कट का। इस फीचर को ऑन करने पर ये काम करता है, और जैसे ही कमरा ठंडा हो जाता है ये एसी को बंद कर देता है। वहीं, कमरा गर्म होने पर ये फिर से एसी को चालू कर देता है।
स्प्लिट एसी में बिजली का बिल कम आने के तरीके
- फोटो : Pixabay
टेम्परेचर का ध्यान रखें
- एसी चलाते वक्त अगर आप चाहते हैं कि आपका बिल कम आए, तो इसके लिए आपको इसके टेम्परेचर यानी तापमान पर ध्यान देना होगा। कई लोग एसी को 16 डिग्री सेल्सियस पर चलाते हैं, लेकिन आपको इसकी जगह पर 24 डिग्री पर ही एसी चलाना चाहिए। इससे बिजली का बिल कम आने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्लिट एसी में बिजली का बिल कम आने के तरीके
- फोटो : Pixabay
5 स्टार एसी खरीदें
- अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो एसी पर आपने स्टार देखें होंगे। दरअसल, जितने ज्यादा स्टार, उतना बिजली का बिल कम। इसलिए आपको हमेशा 5 स्टार वाला एसी ही लेना चाहिए। जो कमरे को जल्दी ठंडा करने के आलावा बिजली के बिल को भी कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन
स्प्लिट एसी में बिजली का बिल कम आने के तरीके
- फोटो : Pixabay
साथ में पंखा न चलाएं
- कई लोग एसी चलाने के साथ में पंखा भी चला देते हैं। ऐसा करने से एसी की हवा सही तरीके से कमरे को ठंडा नहीं कर पाती जिसकी वजह से एसी को ज्यादा देर चलाना पड़ता है जिसका असर बिजली के बिल पर पड़ता है।