Loan Alert: आजकल लगभग हर दूसरा काम हमारे मोबाइल के जरिए हो जाता है। मोबाइल के आ जाने के बाद से कई काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। बस आपके मोबाइल फोन में इंटरनेट होना चाहिए और फिर आप लगभग सभी काम आसानी से कर सकते हैं। घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो, बिजली-पानी का बिल भरना हो, सिम कार्ड ऑर्डर करना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो आदि कई काम मिनटों में मोबाइल की मदद से हो जाते हैं। यहां तक कि अब आप घर बैठे ही लोन भी ले सकते हैं, क्योंकि कई बैंक और एनबीएफसी कंपनियां मोबाइल एप के जरिए लोगों को लोन देने का काम करती हैं। लेकिन अगर आप मोबाइल एप के जरिए लोन लेने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि इस दौरान आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपके साथ धोखाधड़ी तक हो सकती है क्योंकि बाजार में कई फ्रॉड लोग लोन देने के नाम पर फर्जी लोन एप बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि एप से लोन लेते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"631883886d13f7538e2e352b","slug":"how-to-protect-yourself-from-loan-mobile-application","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: मोबाइल एप से लोन लेने वाले सावधान! भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: मोबाइल एप से लोन लेने वाले सावधान! भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Wed, 07 Sep 2022 05:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
लोन लेते समय इन बातों का ध्यान रखें:-
फर्जी एप से सावधान
- अगर आप किसी एप से लोन ले रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि वो एप फर्जी न हो। आजकल कई तरह की एप मौजूद होती हैं, जिसमें से कई फर्जी एप भी होती हैं और जालसाज इन एप के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा विश्वसनीय एप के जरिए ही लोन की प्रक्रिया को करना चाहिए।
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
अनजाने लिंक से बचें
- आजकल सोशल मीडिया के जरिए, मैसेज के जरिए आदि जगहों से लोगों को फर्जी लिंक भेजे जाते हैं। इन लिंक में कई तरह के लुभावने ऑफर्स लोगों को दिए जाते हैं, जिसके जरिए लोग इन लिंक के जरिए लोन लेने की कोशिश करते हैं। पर जालसाज लोगों को इन लिंक के जरिए ठगने का काम करते हैं, और आपको भारी चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
परमिशन देते समय ध्यान रखें
- जब हम किसी एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करते हैं, तो वो एप कई तरह की परमिशन मांगती है। इसी तरह लोन वाली एप भी कई तरह की परमिशन मांगती है, लेकिन ये आपको तय करना होता है कि आप कौन सी परमिशन देना चाहते हैं और कौन सी नहीं क्योंकि कई फर्जी एप आपकी बैंकिंग जानकारी भी चुरा सकती है और फिर आपका बैंक खाता खाली कर सकती है।
विज्ञापन
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : istock
बैंकिंग जानकारी
- लोन लेते समय अपनी बैंक की जानकारी भी देनी होती है, क्योंकि इसी खाते में पैसे आते हैं। लेकिन इस दौरान आपको ध्यान देना है कि आपको अपनी बैंक की गोपनीय जानकारी जैसे- एटीएम कार्ड नंबर, एटीएम का पिन नंबर और ओटीपी जैसी जरूरी जानकारी नहीं देनी है।