फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Curdling: गर्मियों में दूध फटने से हैं परेशान, अपनाएं ये चार उपाय बिना फ्रिज 24 घंटे तक सही रहेगा दूध

Tue, 22 Apr 2025 01:21 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 22 Apr 2025 01:21 PM IST
सार

गर्मी का मौसम आते ही दूध फटने की समस्या बढ़ जाती है। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो फ्रिज का उपयोग नहीं करते हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि बिना फ्रिज के दूध को 24 घंटे तक कैसे सही रख सकते हैं।

विज्ञापन
How to Prevent Milk From Spoiling Without Refrigeration Doodh Fatne SE Kaise Bachaye Milk Curdling Prevention
दूध - फोटो : Adobe stock

How to prevent milk from curdling: गर्मी का मौसम शुरू होते ही दूध का फटना एक आम समस्या बन जाती है, जो लगभग हर घर की परेशानी है। शहरों से लेकर गांवों तक, बढ़ते तापमान और उमस के कारण दूध को बिना फ्रिज के ज्यादा देर तक ताजा रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। दूध में नेचुरल रूप से मौजूद बैक्टीरिया गर्मी और नमी पाते ही बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे दूध खट्टा होकर फट जाता है। यह उन परिवारों के लिए और भी बड़ी दिक्कत है जिनके पास फ्रिज नहीं है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। अच्छी बात यह है कि कुछ बेहद आसान और कारगर घरेलू उपाय हैं जिनकी मदद से आप भीषण गर्मी में भी, बिना फ्रिज के, दूध को लगभग 24 घंटे तक फटने से बचा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How to Prevent Milk From Spoiling Without Refrigeration Doodh Fatne SE Kaise Bachaye Milk Curdling Prevention
दूध - फोटो : Adobe stock

1- दूध को उबालने का सही तरीका
दूध को फटने से बचाने का सबसे पहला कदम है कि उसे सही तरीके से उबाला जाए। दूध खरीदने के बाद उसे तुरंत मध्यम आंच पर उबालें। उबालते समय दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह पेंदी में न लगे। दूध उबालते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जब दूध में पहली उबाल आ जाए तो उसके बाद धीमी आंच पर उसे कम से कम 2-3 मिनट तक उबलने दें। इससे दूध अच्छे से पक जाता है, जिससे दूध जल्दी फटने की संभावना कम हो जाती है।

How to Prevent Milk From Spoiling Without Refrigeration Doodh Fatne SE Kaise Bachaye Milk Curdling Prevention
दूध - फोटो : freepic

2- दूध उबालने के बाद उसे ठंडे पानी में रखें
गर्मियों में दूध उबालने के बाद उसे ठंडा होने दें। इसके बाद एक अलग बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें दूध वाले बर्तन को रख दें। इससे दूध लंबे समय तक अच्छा रहता है।


ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Prevent Milk From Spoiling Without Refrigeration Doodh Fatne SE Kaise Bachaye Milk Curdling Prevention
दूध - फोटो : Freepik.com

3- हर 4-5 घंटे में एक बार दूध गर्म करें
गर्मी के मौसम में जब तापमान अधिक हो जाता है तो दूध फटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में दूध को ताज़ा रखने और फटने से बचाने के लिए हर 4-5 घंटे में एक बार उसे गर्म करें। इससे दूध फटने की संभावना कम हो जाती है।


ये भी पढ़ें- Ceiling Fan: इन लापरवाहियों की वजह से गिरता है सीलिंग फैन, ऐसे चेक करें आपका पंखा सुरक्षित है या नहीं
विज्ञापन
How to Prevent Milk From Spoiling Without Refrigeration Doodh Fatne SE Kaise Bachaye Milk Curdling Prevention
दूध - फोटो : Adobe stock
4- साफ बर्तन में दूध रखें
कई बार ऐसा होता है कि लोग जूठे बर्तन में ही दूध रख देते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो साफ बर्तन में दूध रखते तो हैं, लेकिन जाने-अनजाने में बर्तन ठीक से साफ नहीं धोए होते हैं। इन दोनों स्थिति में दूध अच्छे से उबालने के बाद भी फटने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए उबले हुए दूध को हमेशा साफ और अच्छी तरह से धोए हुए बर्तन में ही रखें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed