जब हम पूरी मेहनत करके पैसे कमाते हैं, तब कहीं जाकर हम अपना घर चला पाते हैं। अपनी जरूरतों को पूरा कर पाते हैं, बच्चों को स्कूल में पढ़ाना, खुद की जरूरतें पूरा करना, घर के लिए सामान लाना आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम हैं, जो पैसे के बिना नहीं हो पाते हैं। वहीं, लोग जो भी पैसा कमाते हैं, उसमें से खर्च करने के बाद जो पैसा बचता है उसे अपनी जमा पूंजी के तौर पर या बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पैसे को बैंक में रखकर इस पर ब्याज भी पा सकते हैं? लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना भी समय नहीं कि वो बैंक जाकर अपना बैंक खाता खुलवा सके। लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे मिनटों में किसी भी बैंक का खाता खुलवा सकते हैं। तो चलिए आपको बैंक खाता खुलवाने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं...
{"_id":"61bd5ad13869a82da86ba254","slug":"how-to-open-bank-account-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Open Bank Account: घर बैठे खुलवा सकते हैं अपना बैंक खाता, ऐसे करें मिनटों में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Open Bank Account: घर बैठे खुलवा सकते हैं अपना बैंक खाता, ऐसे करें मिनटों में आवेदन
Sat, 18 Dec 2021 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 1
- सबसे पहले आपको जिस बैंक का खाता खुलवाना है, आपको उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर आपको न्यू बैंक अकाउंट ओपन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां अपनी जरूरी जानकारी जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, पूरा पता, किस तरह का खाता खोलना है (सेविंग्स या करंट), आदि। इस तरह की जानकारी भरने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का तरीका
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3
- अब आगे बढ़ते हुए आपको अपने कुछ दस्तावेज की कॉपी जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और पैन कार्ड आदि अपलोड करनी होती है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर से आपका आधार कार्ड वेरिफाई किया जाता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- आखिर में वीडियो केवाईसी द्वारा या बैंक का कर्मचारी आपके घर आकर चीजें वेरिफाई करता है। हालांकि, आपका बैंक खाता ऑनलाइन माध्यम से सब चीजें करने के बाद ही खुल जाता है। इसके बाद आप एटीएम और चेक बुक जैसी सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।