Auto Tips: बारिश में धुंधला नहीं होगा साइड मिरर, आजमाएं ये सस्ता तरीका
बरसात के मौसम में साइड मिरर पर पानी की काफी बूंदें जमा हो जाती हैं। इस कारण ड्राइवर को पीछे का नजारा साफ ढंग से नहीं दिख पाता है। इस कारण दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात का सीजन अपने साथ ठंडक लेकर आता है। वहीं इस सीजन में वाहन चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। बरसात के मौसम में कार चलाते समय विजिबिलिटी कम हो जाती है। इस दौरान लोग काफी सतर्क होकर गाड़ी को ड्राइव करते हैं। वहीं विंडशल्ड के वाइपर को लेकर भी लोग काफी सतर्क रहते हैं। हालांकि, इन सब चीजों पर ध्यान देने के बावजूद कई लोग साइड मिरर को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। बरसात के मौसम में साइड मिरर पर पानी की काफी बूंदें जमा हो जाती हैं। इस कारण ड्राइवर को पीछे का नजारा साफ ढंग से नहीं दिख पाता है। इस कारण दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। यह समस्या हाईवे, तेज रफ्तार में ड्राइविंग करते समय या रात के वक्त खतरनाक साबित हो सकती है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है।
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक सस्ते और आसान जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने के बाद बरसात के समय भी कार चलाते समय साइड मिरर साफ दिखेगा। इससे आपकी सुरक्षा बढ़ेगी।
इसमें आपको एक आलू को काटना है। इसके बाद आलू के कटे हुए हिस्से की तरफ से साइड मिरर के शीशे को रब करना है। आलू से शीशे को रब करने के बाद वह साफ हो जाएगा। इसके बाद शीशे पर कितना भी पानी गिरता है लेकिन उसकी बूंदें शीशे पर नहीं चिपकेंगी।
इस कारण आपको कार से सफर पर निकलने से पहले एक आलू अपने पास रख लेना चाहिए। बरसात के समय आप इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे साइड मिरर पर पानी की बूंदें नहीं चिपकेंगी और आपको शीशे में पीछे से आती गाड़ियां साफ दिखेंगी।
इस उपाय को अपनाने के बाद आपकी विजिबिलिटी तो बेहतर होगी साथ ही आपकी ड्राइविंग भी सुरक्षित होगी। इस तरह की छोटी छोटी सावधानियां बड़े हादसों को टाल सकती है।