फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mosquitoes: गर्मियों में आपको भी काट रहे हैं मच्छर, तो इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

Sat, 26 Apr 2025 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Apr 2025 06:02 PM IST
सार

How To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मी के मौसम में मच्छर काफी आ जाते हैं और हमें काटते हैं। डेंगू मच्छर के काटने से तो बीमार तक हो सकते हैं। इसलिए आप यहां मच्छरों को भगाने के कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
How to get rid of mosquitoes inside the house machharon ko bhagane ke liye kya karen
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik.com

Machharon Ko Bhagane Ke Liye Kya Karein: अप्रैल का महीना चल रहा है यानी गर्मियों का मौसम और इस समय जितनी गर्मी होती है, उतने ही मच्छर भी इस समय रहते हैं। खिड़कियों से, दरवाजे से और अन्य जगहों से घरों में मच्छर चले जाते हैं और फिर लोगों को काटते हैं। ऐसे में इन मच्छरों को घर से भगाना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी मच्छरों को भगाना चाहते हैं तो आप यहां कुछ तरीकों के बारे में जान सकते हैं। इससे आप डेंगू जैसी बीमारी से भी बच सकते हैं क्योंकि डेंगू के मच्छर द्वारा काटने पर ही डेंगू होता है। इसलिए आप कैसे अपने घर से मच्छरों को भगा सकते हैं, इसके कुछ तरीके यहां दिए हुए हैं। इस खबर में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

How to get rid of mosquitoes inside the house machharon ko bhagane ke liye kya karen
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freepik.com

ऐसे भगा सकते हैं मच्छरों को:-

अंडे की क्रेट जलाएं

  • मच्छरों से अगर छुटकारा पाना है तो इसका सबसे सही और सस्ता तरीका है धुंआ लगाना। इसके लिए आप मार्केट से अंडे की क्रेट ला सकते हैं और इसको जलाकर इसका धुंआ लगा लें। कमरे में, घर में, आंगन में आदि आप इस क्रेट का धुंआ लगा लें जिससे मच्छर भगाने में मदद मिल सकती है।
How to get rid of mosquitoes inside the house machharon ko bhagane ke liye kya karen
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe stock

कपूर भी कर सकता है मदद

  • अगर आपके घर में मच्छर हैं तो आप इन्हें भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको घर के कोनों में या जहां मच्छर दिखे वहां कपूर को जलाकर रख देना है। मच्छरों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती, इसिलए ये मच्छर इसकी गंध सूंघते ही घर से बाहर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of mosquitoes inside the house machharon ko bhagane ke liye kya karen
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe stock

ठंडा तेल लगा सकते हैं

  • कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें मच्छर काफी काटते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको ठंडा तेल इनसे बचा सकता है। आपको अपने हाथ-पैरों और खुली जगहों पर ठंडा तेल लगा लेना है। मच्छर इसकी गंध सूंघकर आपसे दूर भागेंगे और आप मच्छरो के काटने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
How to get rid of mosquitoes inside the house machharon ko bhagane ke liye kya karen
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik

नीम के पत्ते

  • अगर आपके घर में मच्छर आ गए हैं तो आपको सबसे पहले नीम के पत्ते लाने हैं। ढेर सारे नीम के पत्तों को जलाएं और इसका धुंआ लगा दें। आप कमरे में और पूरे घर में इसका धुंआ लगा सकते हैं। यकीन मानिए इस धुंए से मच्छर भगाने में काफी मदद मिल सकती है।


......................................................................................
अस्वीकरण:-
इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। लेखक या अमर उजाला इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से राय लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed