फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बन जाए आयुष्मान कार्ड तो कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? यहां जानें पूरा प्रोसेस आसान शब्दों में

Sat, 07 Feb 2026 03:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:22 PM IST
सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।

विज्ञापन
How to get free treatment in hospital using Ayushman card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाए? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Treatment Process In Hindi: जब भी सरकार किसी योजना को शुरू करती है तो ये जरूर देखा जाता है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों तक पहुंचेगा। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है।



जैसे, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए देश के करोड़ों लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं और इस आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। अगर आपका भी हाल ही में आयुष्मान कार्ड बना है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है। आगे आप इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...

How to get free treatment in hospital using Ayushman card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाए? - फोटो : Adobe Stock Photo

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड का फायदा है कि इससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड से एक साल के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे नहीं देने होते हैं
How to get free treatment in hospital using Ayushman card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाए? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको ये पता करना होता है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • इसके लिए आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर पिन कोड, जिला आदि से सर्च कर अस्पताल का पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get free treatment in hospital using Ayushman card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाए? - फोटो : Adobe stock photos

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको पंजीकृत अस्पताल में जाना है
  • फिर आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी से मिलना है
विज्ञापन
How to get free treatment in hospital using Ayushman card Se Muft Ilaaj Kaise Karwayein
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज कैसे करवाए? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं
  • इसके बाद आपकी जानकारी को सिस्टम में वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही रहने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed