How to Get Blue Tick on Twitter: अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर सोशल मीडिया का है, तो शायद कुछ गलत भी न हो। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक जैसे कई प्लेटफॉर्म से लोग जुड़े हुए हैं। बात अगर ट्विटर की करें, तो यहां पर भी एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां लोग अपने विचार रखते हैं, एक-दूसरे से बात करते हैं और स्पेस के जरिए अपने मुद्दे भी शेयर करते रहते हैं आदि। वहीं, इन दिनों ट्विटर पर एक चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है और वो है ब्लू टिक की। दरअसल, जहां पहले ट्विटर लोगों को वेरिफाई करने के बाद ही ब्लू टिक देता था, तो वहीं अब आप इसे खरीद भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप भी ट्विटर पर ब्लू टिक कैसे ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63d1046c92dd9c73337a963c","slug":"how-to-get-blue-tick-on-twitter-step-by-step-process-and-charges-full-details-in-hindi-2023-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Twitter Blue: जानें कैसे ट्विटर ब्लू के तहत लोग ले रहे हैं ब्लू टिक, यहां जानें पूरा प्रोसेस और फीस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Twitter Blue: जानें कैसे ट्विटर ब्लू के तहत लोग ले रहे हैं ब्लू टिक, यहां जानें पूरा प्रोसेस और फीस
Wed, 25 Jan 2023 04:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने का तरीका
- फोटो : istock
- दरअसल, ट्विटर पर 'ट्विटर ब्लू' के तहत आप ब्लू टिक ले सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 8 डॉलर की फीस चुकानी होगी। हालांकि, ये सर्विस अभी अमेरिका जैसे देशों में शुरू हुई है और अभी भारत में इसे लॉन्च नहीं किया गया है। पर भारत के भी कई यूजर्स वीपीएन के जरिए ब्लू टिक ले रहे हैं।
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने का तरीका
- फोटो : istock
ट्विटर ब्लू के तहत ऐसे ले सकते हैं ब्लू टिक:-
स्टेप 1
- ट्विटर ब्लू के तहत ब्लू टिक लेने के लिए आपको पहले अपने ट्विटर अकाउंट को लॉगिन करना है
- फिर गूगल पर जाकर वीपीएन को डाउनलोड करना है और इसमें भारत को छोड़कर किसी अन्य देश जैसे-अमेरिका को चुनना है
- ऐसा करते ही आपके ट्विटर के नीचे 'ट्विटर ब्लू' का विकल्प आने लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको इस ट्विटर ब्लू वाले विकल्प पर क्लिक करना है और सब्सक्रिप्शन लेना है
- इसके लिए आपको पहले यहां पर अपना पता पिन कोड सहित भरना होता है
- यहां पर ध्यान दें कि आपको यहां भारत का नहीं बल्कि अन्य देश का पता आदि भरना है
विज्ञापन
ट्विटर पर ब्लू टिक लेने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- सबकुछ जरूरी जानकारियां भरने के बाद आपको ऑनलाइन मोड से पेमेंट करनी होगी
- जैसे ही पेमेंट सफलतापूर्वक हो जएगी, तो आपको ट्विटर की तरफ से एक नॉटिफिकेशन मिलेगी
- यहां आपको जानकारी दी जाती है कि आपका ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सफल हो गया है
- ये सब हो जाने के लगभग 7 दिनों के अंदर आपको ब्लू टिक मिल जाता है।