फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Debit Card Pin: बिना इंटरनेट और बिना ब्रांच गए ही बना सकते हैं एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन, ये रहा तरीका

Fri, 24 Dec 2021 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin without using internet and visiting branch
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं - फोटो : iStock

आज के समय में पैसे निकालने के लिए लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। मिनटों में पैसे निकल जाते हैं और साथ ही इस कार्ड के कई अन्य फायदे भी होते हैं। जब हम बैंक खाता खुलवाते हैं, तो इसके साथ हमें एटीएम कार्ड भी मिलता है। लेकिन लोगों को इसके पिन बनाने को लेकर काफी समस्या भी होती है। इसके लिए लोगों को या तो एटीएम पर जाना होता है या फिर नेट बैंकिंग के जरिए एटीएम पासवर्ड बनाना पड़ता है। लेकिन अगर आप एसबीआई बैंक के ग्राहक हैं, और इस बैंक के डेबिट कार्ड का पिन बनाना चाहते हैं तो आपका ये काम आपके मोबाइल से बिना इंटरनेट के और बिना ब्रांच जाए हुए ही हो जाएगा। इसके लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपना एटीएम पिन मोबाइल की मदद से बना सकते हैं।

how to generate sbi debit card pin without using internet and visiting branch
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं - फोटो : Istock

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800112211 या 18004253800 नंबर पर कॉल करना है। फिर आपको 2 नंबर प्रेस करना है, जो डेबिट कार्ड के लिए होता है।
how to generate sbi debit card pin without using internet and visiting branch
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपसे पिन बनाने के लिए पूछा जाएगा, जिसके लिए आपको 1 नंबर दबाना है। 1 नंबर सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करने वाले लोगों को दबाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin without using internet and visiting branch
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब आपसे आपके डेबिट कार्ड के आखिरी पांच डिजिट दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इन्हें दर्ज करने के बाद 1 दबाकर इसे कंफर्म करें कि आपके द्वारा दर्ज किया गया नंबर सही है।
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin without using internet and visiting branch
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं - फोटो : Pixabay

स्टेप 4

  • अगर आपसे अपने डेबिट कार्ड का नंबर गलत दर्ज हुआ है, तो आप 2 नंबर दबाकर इसे ठीक कर सकते हैं। फिर आखिर में आपको अपनी जन्मतिथि दिन, महीना और साल के रूप में दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप अपनी पसंद का पिन बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed