आज के समय में पैसे निकालने के लिए लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। मिनटों में पैसे निकल जाते हैं और साथ ही इस कार्ड के कई अन्य फायदे भी होते हैं। जब हम बैंक खाता खुलवाते हैं, तो इसके साथ हमें एटीएम कार्ड भी मिलता है। लेकिन लोगों को इसके पिन बनाने को लेकर काफी समस्या भी होती है। इसके लिए लोगों को या तो एटीएम पर जाना होता है या फिर नेट बैंकिंग के जरिए एटीएम पासवर्ड बनाना पड़ता है। लेकिन अगर आप एसबीआई बैंक के ग्राहक हैं, और इस बैंक के डेबिट कार्ड का पिन बनाना चाहते हैं तो आपका ये काम आपके मोबाइल से बिना इंटरनेट के और बिना ब्रांच जाए हुए ही हो जाएगा। इसके लिए हम आपको एक तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपना एटीएम पिन मोबाइल की मदद से बना सकते हैं।
{"_id":"61c5a66c244098224207ed76","slug":"how-to-generate-sbi-debit-card-pin-without-using-internet-and-visiting-branch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SBI Debit Card Pin: बिना इंटरनेट और बिना ब्रांच गए ही बना सकते हैं एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
SBI Debit Card Pin: बिना इंटरनेट और बिना ब्रांच गए ही बना सकते हैं एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन, ये रहा तरीका
Fri, 24 Dec 2021 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 24 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं
- फोटो : Istock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800112211 या 18004253800 नंबर पर कॉल करना है। फिर आपको 2 नंबर प्रेस करना है, जो डेबिट कार्ड के लिए होता है।
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- अब आपसे पिन बनाने के लिए पूछा जाएगा, जिसके लिए आपको 1 नंबर दबाना है। 1 नंबर सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करने वाले लोगों को दबाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपसे आपके डेबिट कार्ड के आखिरी पांच डिजिट दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इन्हें दर्ज करने के बाद 1 दबाकर इसे कंफर्म करें कि आपके द्वारा दर्ज किया गया नंबर सही है।
विज्ञापन
डेबिट कार्ड का पिन कैसे बनाएं
- फोटो : Pixabay
स्टेप 4
- अगर आपसे अपने डेबिट कार्ड का नंबर गलत दर्ज हुआ है, तो आप 2 नंबर दबाकर इसे ठीक कर सकते हैं। फिर आखिर में आपको अपनी जन्मतिथि दिन, महीना और साल के रूप में दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप अपनी पसंद का पिन बना सकते हैं।