e-Pan Card: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि। गैर-सरकारी कामों से लेकर सरकारी कामों तक में आपको इन दस्तावेजों की कभी न कभी जरूरत तो पड़ती ही होगी? ठीक ऐसे ही एक और दस्तावेज है जिसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं और वो है आपका पैन कार्ड। वित्तीय लेन देन करना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो या अन्य काम करने हों। आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। पर क्या आप जानते हैं कि आप ई-पन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे डाउनलोड करना भी बेहद आसान है? शायद नहीं, पर ई-पैन कार्ड के कई फायदे भी हैं जैसे- इसके फटने का डर नहीं रहता और ये गुम भी नहीं हो सकता क्योंकि ये डिजिटली होता है। तो चलिए जानते हैं आप ई-पैन कार्ड कैसे प्राप्त कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64ce28d8ccf63cb8df090d44","slug":"how-to-download-e-pan-card-follow-these-steps-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: भूल जाएंगे अपने पैन कार्ड को जब डाउनलोड कर लेंगे ई-पैन कार्ड, फायदे और तरीका यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: भूल जाएंगे अपने पैन कार्ड को जब डाउनलोड कर लेंगे ई-पैन कार्ड, फायदे और तरीका यहां जानें
Sat, 05 Aug 2023 04:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Aug 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
ऐसे प्राप्त कर सकते हैं ई-पैन कार्ड:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पास ई-पैन कार्ड हो, तो आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा
- यहां पर आपको नीचे 'क्विक लिंक्स' वाले सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको 'Instant E-PAN' वाले लिंक पर क्लिक करना है
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आप दूसरे पेज पर पहुचेंगे, जहां पर आपको 'गेट न्यू ई-पैन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर यहां पर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- यहां पर ध्यान रखना है कि आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल से लिंक होना चाहिए और साथ ही आपके आधार कार्ड पर आपकी जन्मतिथि सही और पूरी लिखी हुई हो
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपको पूछी गई जानकारी पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपको इस ओटीपी को दर्ज कर देना है
- फिर आपको अपनी ईमेल आईडी समेत मांगी गई बाकी जानकारियों को यहां भरना है
विज्ञापन
ई-पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको आपका पैन कार्ड नंबर मिलेगा
- फिर आपको इसी वेबसाइट के डाउनलोड पैन वाले लिंक पर क्लिक करना है, जिसके बाद आप ई-पैन कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।