{"_id":"67dbf47ced5c7a24c2034fce","slug":"how-to-do-ekyc-for-ration-card-online-check-ration-card-ki-e-kyc-kaise-kare-2025-03-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: एक छोटी सी गलती और हो जाएंगे ठगी का शिकार, जानें क्या है राशन कार्ड की e-KYC करवाने का सही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: एक छोटी सी गलती और हो जाएंगे ठगी का शिकार, जानें क्या है राशन कार्ड की e-KYC करवाने का सही तरीका
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Mar 2025 07:52 AM IST
सार
Fraud Alert Ration Card e-KYC: भारत सरकार हर महीने लगभग 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मुहैया करवाती है। इस व्यवस्था को कोविड काल में शुरू किया गया था जो मौजूदा समय में भी जारी है।
Ration Card e-KYC: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किसी योजना में सब्सिडी, किसी योजना में आर्थिक मदद तो किसी योजना के अंतर्गत कोई अन्य सामान देकर लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है अंत्योदय योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को मुफ्त में राशन देने का प्रावधान है। ये लाभ राशन कार्डधारकों को मिलता है।
वहीं, जो राशन कार्डधारक हैं उन सभी को ई-केवाईसी करवाने के आदेश काफी पहले दिए जा चुके हैं और काफी लोग करवा चुके हैं। जबकि, कई लोग अब भी ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। इसलिए आपको इस ठगी से बचकर रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं ठगी से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखा जा सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
दरअसल, राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी करवानी है जिसका आदेश काफी पहले ही जारी हो चुका है। बस इसी बात का फायदा जालसाज उठा रहे हैं और लोगों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कह रहे हैं और इसकी आड़ में वे लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं।
जालसाज लोगों को कॉल करते हैं जिसमें वे उन्हें ई-केवाईसी न करवाने पर होने वाले नुकसान बताते हैं और डराते (अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई तो आपका राशन कार्ड रद्द हो जाएगा) हैं। साथ ही वे उनसे कहते हैं कि एक लिंक भेजा है जिस पर वे क्लिक कर दें या उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजकर भी आपको ठग सकते हैं।
अगर आपके पास कभी कोई कॉल या मैसेस आता है जिसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है, तो कभी इन पर विश्वास न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। भूलकर भी किसी को ओटीपी या अपनी कोई बैंकिंग जानकारी आदि शेयर न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।