Passport Rule: अगर आपको भी विदेश यात्रा करनी है तो इसके लिए आपको पासपोर्ट की जरूरत होती है। साथ ही वैध फोटो आईडी के रूप में भी पासपोर्ट काम आता है, लेकिन अगर आपके पासपोर्ट में कोई गलती है तो आपको पता होना चाहिए कि ये कैसे ठीक होगी।
{"_id":"6ab25dfc626127a93c005b84","slug":"how-to-correct-a-spelling-mistake-in-your-passport-know-the-complete-reissue-process-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाए तो कैसे कराएं ठीक? बिना ब्रोकर के यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाए तो कैसे कराएं ठीक? बिना ब्रोकर के यहां जानें तरीका
Tue, 22 Sep 2026 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर आमतौर पर री-इश्यू के जरिए अपनी जानकारी में सुधार करवाया जा सकता है। पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग ठीक करवाने का पूरा प्रोसेस आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर क्या करें?
- फोटो : अमर उजाला
क्या पासपोर्ट में गलत स्पेलिंग को ठीक करवाया जा सकता है?
- हां, पासपोर्ट सेवा के मुताबिक, मौजूदा पासपोर्ट में किसी व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव के लिए री-इश्यू के जरिए आवेदन किया जा सकता है
- नाम की छोटी स्पेलिंग गलती भी इसी प्रक्रिया के तहत सुधारी जा सकती है
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर क्या करें?
- फोटो : AdobeStock
छोटी स्पेलिंग गलती के लिए क्या नियम है?
- पासपोर्ट मैनुअल में नाम की ऐसी गलती को 'माइनर चेंज इन नेम' की श्रेणी में रखा गया है, जिसमें स्पेलिंग में सुधार से नाम का उच्चारण या मूल नाम पूरी तरह नहीं बदलता
- उदाहरण के तौर पर किसी नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में मामूली अंतर होने पर इसे माइनर करेक्शन माना जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
- हालांकि, अगर आप केवल स्पेलिंग ठीक नहीं कर रहे हैं बल्कि अपना पूरा नाम बदलना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग प्रक्रिया है और अतिरिक्त दस्तावेज चाहिए होते हैं
- इसलिए जान लें कि इन दोनों मामलों (पूरा नाम बदलवाना या स्पेलिंग ठीक करवाना) को एक जैसा नहीं माना जाता और ये अलग हैं
विज्ञापन
पासपोर्ट में नाम की स्पेलिंग गलत होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन कैसे ठीक करवाएं स्पेलिंग?
- नाम की स्पेलिंग ठीक कराने के लिए सबसे पहले पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- फिर अपने अकाउंट से लॉगिन करें और उसके बाद “Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport” विकल्प चुनें
- इसके बाद Re-issue के लिए आवेदन भरना होगा
- आवेदन में सही नाम और बाकी जरूरी जानकारी सावधानी से भरें और फॉर्म सबमिट करें
- फॉर्म जमा करने के बाद Pay and Schedule Appointment विकल्प से लागू शुल्क का भुगतान कर अपॉइंटमेंट बुक करना होता है