फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी चलाने वाले सावधान: सड़क पर लगे कैमरों से आपका भी कट सकता है चालान? ऐसे करें मिनटों में चेक

Mon, 10 Jul 2023 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 Jul 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
how to check your vehicle challan status online follow these steps
कैमरे से कटे चालान को ऑनलाइन कैसे चेक करें? - फोटो : istock

Check Challan Status: हम एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए अलग-अलग वाहन का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, लोग कॉलेज, दफ्तर समेत अन्य कई जगहों पर जाने के लिए अपने दोपहिया या चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। पर जब भी हम सड़क पर वाहन लेकर जाते हैं, तो हमें सड़क यातायात के नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसा करना एक तो आपको दुर्घटना से बचाता है और दूसरा आपका चालान कटने से भी बचता है। पर अगर आप सड़क यातायात के नियमों की अनदेखी करते हैं या इनका पालन नहीं करते हैं, तो आपका चालान भी कट सकता है और अब तो इसके लिए लगभग सभी जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं। जहां आपका बिना हेलमेट-बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने पर, ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट जंप समेत कई कारणों के लिए चालान कट सकता है। ऐसे में अगर आपको भी ये चेक करना है कि कहीं कभी आपकी किसी गलती से आपका भी तो चालान नहीं कट गया है, तो आप घर बैठे इसे चेक कर सकते हैं। आप चालान चेक करने के तरीके के बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

how to check your vehicle challan status online follow these steps
कैमरे से कटे चालान को ऑनलाइन कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

चालान चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपके मन में भी ये शंका है कि कहीं सड़क पर लगे कैमरों से आपकी गाड़ी का तो चालान नहीं कट गया है, तो आप ये चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होगा
how to check your vehicle challan status online follow these steps
कैमरे से कटे चालान को ऑनलाइन कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2

  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको यहां पर सबसे पहले अपना गाड़ी नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको गाड़ी का चेसिस नंबर या फिर इंजन नंबर भरना है
  • ध्यान रहे कि इन दोनों में से किसी एक के सिर्फ आखिरी 5 अक्षर ही भरने हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your vehicle challan status online follow these steps
कैमरे से कटे चालान को ऑनलाइन कैसे चेक करें? - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3

  • अब आपको कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपको गेट डिटेल पर क्लिक कर देना है
  • फिर आप देखेंगे कि अगर आपकी गाड़ी पर चालान आया है, तो यहां पर उसकी सारी जानकारी आ जाएगी
विज्ञापन
how to check your vehicle challan status online follow these steps
कैमरे से कटे चालान को ऑनलाइन कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • साथ में एक पीडीएफ होगा, जिसमें आप जान सकते हैं कि चालान किस वजह से कटा है
  • अगर चालान कटने का कारण ठीक नहीं है, तो आप कोर्ट में अपील कर सकते हैं
  • वहीं, आप इस चालान को इसी पोर्टल से पेमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed