Ayushman Bharat Yojana: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप फिर आवेदन करके लाभार्थी बन सकते हैं। सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ भी पहुंचा रही है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के जरिए भारत सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इसी कार्ड के जरिेए लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए ताकि आप भी हर साल इस मुफ्त इलाज का लाभ ले सकें, तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले ये चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66d98d0222f63c08b00f75fc","slug":"how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: क्या आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक
Thu, 05 Sep 2024 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
इस तरह चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए ताकि आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकें
- इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी और पात्रता चेक करने के लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आप वेबसाइट पर आ चुके हैं तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
- ऐसे में आपको यहां पर 'Am I Eligible'वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
- फिर आपको 'बेनिफिशियरी' पर क्लिक करना है
- इसके बाद स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना होता है
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है जिसे यहां भर लें
- फिर आपको दोबारा स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
- इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक कर लेना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको यहां पर कुछ विकल्प चुनने हैं
- इसमें स्कीम में कुछ न करें और राज्य में अपना राज्य चुन लें
- फिर अपना जिला चुनें 'सर्च बाय' में आधार नंबर चुन लें
- इसके बाद आधार नंबर भरकर कैप्चा कोड भी भर लें और फिर सर्च पर क्लिक कर दें
- फिर आप जान जाएंगे कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।