Train Live Running Status: एक शहर से दूसरी जगह जाने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद होते हैं। कोई बस से यात्रा करता है, तो कोई अपने वाहन से। पर बात जब लंबी दूरी और आरामदायक सफर की आती है, तो एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन में सोने की सुविधा, खानपान की व्यवस्था और शौचालय आदि होते हैं। इन सबके बीच ट्रेन में एक और सुविधा मिलती है और वो है कि आप अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपका कोई अपना ट्रेन से यात्रा कर रहा है, तो आप घर बैठे ही जान सकते हैं कि ट्रेन कहां पर है, कितनी देरी से चल रही है, अगला स्टेशन कौन सा है आदि। तो चलिए जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"644f92a32b44ab92f209fd58","slug":"how-to-check-train-live-running-status-online-2023-05-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आपका भी कोई कर रहा है रेल से सफर, तो इस सरल तरीके से घर बैठे जान सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आपका भी कोई कर रहा है रेल से सफर, तो इस सरल तरीके से घर बैठे जान सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन
Mon, 01 May 2023 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 01 May 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की लाइव लोकेशन किस एप से देख सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की लाइव लोकेशन किस एप से देख सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं ट्रेन की लाइव लोकेशन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किसी ट्रेन की लाइव लोकेशन देखना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको प्ले स्टोर पर जाना है
- फिर वहां से भारतीय रेलवे के एप नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी एनटीईस को डाउनलोड करना है
ट्रेन की लाइव लोकेशन किस एप से देख सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब इस एप को इंस्टॉल करें और इसमें लॉगिन कर लें
- एप पर लॉगिन करने के बाद आपको यहां 'स्पॉट योर ट्रेन' का विकल्प दिखेगा
- आपको इस पर क्लिक करना है
- फिर यहां पर उस ट्रेन का नंबर दर्ज करें जिसकी आप लाइव लोकेशन देखना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की लाइव लोकेशन किस एप से देख सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब ट्रेन नंबर दर्ज करने के बाद आपको ट्रेन की लाइव लोकेशन के बारे में जानकारी मिल जाती है
- इससे आप ट्रेन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं
विज्ञापन
ट्रेन की लाइव लोकेशन किस एप से देख सकते हैं?
- फोटो : istock
- आप ट्रेन के बारे में जान सकते हैं कि ट्रेन अभी कहां पर है, ट्रेन का अगला स्टेशन कौन सा है, किस स्टेशन पर कितनी देर ट्रेन रूकेगी और ट्रेन कितनी देरी से चल रही है आदि।