फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त आने से पहले तुरंत ऐसे करें चेक, आपको मिलेंगे दो हजार रुपये या नहीं

Thu, 06 Jul 2023 11:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
How to check pm kisan yojana 14th installment status Follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं को चलाकर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाते हैं। इन कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च भी होते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। वहीं, इस बार किसानों को जल्द 14वीं किस्त मिल सकती है। पर इससे पहले आप ये जरूर चेक कर लें कि क्या आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...

How to check pm kisan yojana 14th installment status Follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेटस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और स्टेटस चेक करके किस्त के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं
  • ऐसे में आपको आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
How to check pm kisan yojana 14th installment status Follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर या फिर योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check pm kisan yojana 14th installment status Follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आप देखेंगे कि आपका स्टेटस आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा
विज्ञापन
How to check pm kisan yojana 14th installment status Follow these steps
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4 

  • यहां स्टेटस में आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं
  • इसके अलावा अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा हुआ है, तो आपको किस्त मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed