फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar card: कोई दूसरा व्यक्ति तो नहीं कर रहा आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल, ऐसे लगाएं पता

Mon, 02 Oct 2023 03:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card Know The Complete Process Here Know The Complete Process Here
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card - फोटो : istock

How To Check Misuse Of Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने के लिए इस कार्ड की खास मांग की जाती है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराना हो। आज के समय हर जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। इसके अलावा स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए डीमैट खाता खुलवाते समय भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इस कार्ड में हमारी कई महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल डिटेल्स शामिल हैं। वहीं बीते सालों में आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल बढ़ा है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके आधार कार्ड का कहीं पर गलत इस्तेमाल किया जा रहा हो। 

How To Check Misuse History Of Aadhaar Card Know The Complete Process Here Know The Complete Process Here
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card - फोटो : i stock

इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने के एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में जान सकते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति तो आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा। 

How To Check Misuse History Of Aadhaar Card Know The Complete Process Here Know The Complete Process Here
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card - फोटो : Istock

अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि कहीं दूसरा व्यक्ति तो आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर रहा? इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको uidai.gov.in पर विजिट करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card Know The Complete Process Here Know The Complete Process Here
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card - फोटो : i stock

यहां आपको माय आधार का ऑप्शन मिलेगा। आपको इस विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आपको 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card Know The Complete Process Here Know The Complete Process Here
How To Check Misuse History Of Aadhaar Card - फोटो : i stock

यह करने के बाद 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करें। नेक्स्ट स्टेप पर 'ओटीपी सत्यापन' के विकल्प का चयन करें। अब आपको रजिस्टर्ड नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया टैब ओपन हो जाएगा। यहां आपको उस तारीख का चयन करना है, जिस दिन की आप हिस्ट्री चेक करना चाहते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि कहां-कहां आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed