फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold: सोने की खरीदारी करते समय हो सकते हैं आप धोखे का शिकार, ऐसे करें उसकी वास्तविकता की पहचान

Mon, 21 Jul 2025 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 01:19 PM IST
सार

कई बार देखने को मिलता है कि लोग लुभावने ऑफर्स को देखकर बिना जांच पड़ताल किए सोने को खरीद लेते हैं। खरीदने के बाद पता चलता है कि उनके द्वारा खरीदा गया सोना नकली है। ऐसी स्थिति में लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
How to check gold is original or not know in hindi
How to check gold is original or not - फोटो : AdobeStock

भारतीय संस्कृति में सोने का एक प्रमुख स्थान है। धातु से बढ़कर हमारे देश में इसे आस्था, परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। शादी ब्याह में कई लोग सोने की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आभूषण के तौर पर भी किया जाता है। यही नहीं कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में असली के नाम पर लोगों को नकली सोना बेचा जा रहा है। कई बार देखने को मिलता है कि लोग लुभावने ऑफर्स को देखकर बिना जांच पड़ताल किए सोने को खरीद लेते हैं। खरीदने के बाद पता चलता है कि उनके द्वारा खरीदा गया सोना नकली है। ऐसी स्थिति में लोगों को एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सोने की खरीदारी करते समय उसकी वास्तविकता की पहचान कर सकते हैं। 

How to check gold is original or not know in hindi
How to check gold is original or not - फोटो : AdobeStock

सोने की शुद्धता की जांच आप BIS हॉलमार्क देखकर कर सकते हैं। आप जब भी सोना खरीदने जाएं उस दौरान BIS हॉलमार्किंग का निशान देखें। यह निशान सोने की शुद्धता को दर्शाने का काम करता है। 

How to check gold is original or not know in hindi
How to check gold is original or not - फोटो : AdobeStock

हॉलमार्किंग में भारतीय मानक ब्यूरो के त्रिकोण का निशान बना होता है। इस निशान पर सोने की शुद्धता के बारे में बताया गया होता है। अगर हॉलमार्क 375 है तो इसका मतलब सोना 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। इसी तरह अगर हॉलमार्क 585 है तो सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check gold is original or not know in hindi
How to check gold is original or not - फोटो : AdobeStock

हॉलमार्क के निशान को देखने के अलावा आपको कैरेट भी चेक करना चाहिए। 24 कैरेट का सोना 99.99 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है। वहीं 22 कैरेट का जो सोना होता है वह 91.6 फीसदी शुद्ध माना जाता है। 

विज्ञापन
How to check gold is original or not know in hindi
How to check gold is original or not - फोटो : AdobeStock

22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में किया जाता है। सोना खरीदते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं, तो आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed