Check Free Cibil Score: लगभग हर कोई चाहता है कि उसे आर्थिक रूप से कभी कोई तंगी न हो। इसके लिए लोग काम धंधा भी करते हैं और अपनी कमाई में से एक हिस्सा अपने भविष्य के लिए भी जरूर बचाते हैं। वहीं, इसी कमाई में से आज की जरूरतों को भी पूरा करना होता है। दूसरी तरफ कई बार घर में कुछ ऐसे बड़े काम होते हैं, जिनके लिए एक साथ काफी पैसों की जरूरत होती है। जैसे- शादी के लिए, घर बनाने के लिए, शिक्षा के लिए आदि। इसलिए लोगों को इन जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन तक लेना पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर लोन लेने से पहले अपना सिबिल स्कोर चेक कर लें, तो इसके आधार पर हम जान सकते हैं कि हमें लोन मिल पाएगा या नहीं। इससे बाद में दिक्कत नहीं होगी और पहले ही जानकारी मिल जाती है। तो चलिए जानते हैं आप मुफ्त में कैसे अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64f1b83aad604ea190043379","slug":"how-to-check-free-cibil-score-check-all-details-and-process-2023-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोन लेने वाले जरूर कर लें ये काम: मुफ्त में ऐसे चेक करें अपना सिबिल स्कोर, जान पाएंगे लोन मिलेगा या नहीं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लोन लेने वाले जरूर कर लें ये काम: मुफ्त में ऐसे चेक करें अपना सिबिल स्कोर, जान पाएंगे लोन मिलेगा या नहीं
Fri, 01 Sep 2023 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
इस तरह से चेक कर सकते हैं मुफ्त में सिबिल स्कोर:-
स्टेप 1
- अगर आप भी लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले सिबिल स्कोर जरूर चेक कर लें
- इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से पेटीएम एप को डाउनलोड करना है, अगर आपके पास ये पहले से है तो इसे अपडेट कर लें
- फिर एप पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लें
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- एप पर लॉगिन कर लेंगे, तो इसके बाद आपको होम पेज पर कई तरह की सेवाएं नजर आएंगी
- आपको यहां पर सबसे ऊपर दिए सर्च बार में क्लिक करना है
- यहां पर आपको फ्री क्रेडिट स्कोर वाली सेवा को सर्च करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- ऐसा करते ही आपके सामने फ्री क्रेडिट स्कोर वाला आइकन आ जाएगा
- इस पर क्लिक करें और फिर मांगी गई जानकारियों को भर दें
- यहां पर आपको अपना पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी है
विज्ञापन
लोन लेने से पहले सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर जब आप सभी जानकारी भर दें, तो सबमिट पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही आपके सामने आपका सिबिल स्कोर आ जाएगा
- नियमों के तहत लोन लेने के लिए 750 और इससे ज्यादा का सिबिल स्कोर अच्छा माना जाता है।