फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eggs Adulteration: आप जो बाजार से अंडा खरीद रहे हैं वह असली है या नकली? इन आसान तरीकों से करें पता

Sun, 12 Jan 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि बाजार में असली के साथ साथ मिलावटी या नकली अंडे भी बिक रहे हैं। इन मिलावटी अंडों का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
How To Check Egg Is Original Or Not
Eggs - फोटो : AdobeStock

How To Check Egg Is Original Or Not: रोजाना अंडे का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें आपको कई तरह के विटामिन्स और अमिनो एसिड भी मिलते हैं। अंड का नियमित सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ मसल बिल्डिंग के लिए भी काफी जरूरी होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। खासकर सर्दियों के सीजन में लोग अंडे को खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इस कारण इस समय अंडे की बिक्री भी खूब होती है।



वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि बाजार में असली के साथ-साथ मिलावटी या नकली अंडे भी बिक रहे हैं? इन मिलावटी अंडों का सेवन करने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और मिलावटी अंडों की पहचान कर सकते हैं।

How To Check Egg Is Original Or Not
Eggs - फोटो : AdobeStock

आप असली और मिलावटी अंडों की पहचान उनको हिलाकर कर सकते हैं। असली अंडों को हिलाने पर किसी भी तरह की आवाज नहीं आती है। वहीं जो बाजार में नकली अंडे मिलते हैं उनको हिलाने पर पानी जैसी आवाज आती है।

How To Check Egg Is Original Or Not
Eggs - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा आप अंडे के छिलके को देखकर भी उसकी वास्तविकता का पहचान कर सकते हैं। अंडे को उबालने के बाद अगर उसका छिलका आसानी से टूट जाता है, तो वह असली है। वहीं जो अंडा नकली होता है उसका छिलका काफी सख्त होता है। तोड़ने पर उसका छिलका प्लास्टिक जैसा लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Egg Is Original Or Not
Eggs - फोटो : AdobeStock

आप जब अंडे खरीदने जाएं उस दौरान उसके छिलके को गौर से देखें। असली अंडे का छिलका थोड़ा सा खुरदुरा और दानेदार होता है। वहीं जो नकली अंडा होता है उसका छिलका चिकना और चमकदार होता है। 

विज्ञापन
How To Check Egg Is Original Or Not
Eggs - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नकली अंडे का जो व्हाइट पार्ट होता है वह काफी सख्त होता है। इसे दबाकर देखें अगर यह आसानी से नहीं फटता है तो वह नकली है। वहीं अगर आप नकली अंडे को आग के संपर्क में लेकर आते हैं तो वह आग पकड़ सकता है, क्योंकि इसमें प्लास्टिक मिला होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed