भारत में बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। अक्सर देखने को मिलता है कि जरूरत के समय या किसी खास मौके पर रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिलेंडर में गैस कब खत्म होगी? इस बारे में हमको सटीक ढंग से पता नहीं चल पाता है, केवल हम उसके वजन के जरिए अंदाजा लगाते हैं। कई बार लोग सिलेंडर को हिलाकर उसमें कितनी गैस बची है, उसको पता करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गैस जांचने का ये तरीका गलत है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास तरीके के बारे में बताने वाले, जिसकी मदद से आप इस बारे में सटीक ढंग से पता कर सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? ऐसे में आप उसके खत्म होने से पहले ही नए सिलेंडर का बंदोबस्त कर लेंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में -
LPG Gas in Cylinder: पता करना चाहते हैं आपके सिलेंडर में कितनी बची है गैस, तो इस आसान तरीके से करें चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन