फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: क्या आप भी बदलना चाहते हैं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर? तो जान लें क्या है तरीका

Thu, 09 Feb 2023 11:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Feb 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? - फोटो : istock

Aadhaar Card: आपको कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी, सिम कार्ड खरीदना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे ही अनेकों कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। इसके अलावा आधार कार्ड मोबाइल नंबर से भी लिंक होता है, क्योंकि कई कामों में जैसे-केवाईसी आदि में आधार से जुड़े ओटीपी इसी लिंक मोबाइल नंबर पर जाते हैं। पर कई बार लोगों के ये नंबर बंद हो जाते हैं या किसी अन्य कारण से लोग अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? - फोटो : istock

आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी किसी कारण से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से अपॉइटमेंट ले सकते हैं
  • इसके अलावा अगर आप चाहें तो सीधे आधार सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं
How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? - फोटो : pixabay

स्टेप 2

  • अपॉइटमेंट मिलने के बाद अब आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना है और अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी है
  • इस बीच आपको संबंधित अधिकारी से आधार करेक्शन का फॉर्म लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इस फॉर्म को आपको भर लेना है
  • इसमें आपको कार्डधारक का नाम, आधार नंबर और वो मोबाइल नंबर दर्ज करना है जिसे आपको अपडेट करवाना है
  • फिर फॉर्म को लेकर संबंधित अधिकारी के पास जाएं जहां पर आपका बयोमेट्रिक होता है और फिर आपके नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में अपडेट किया जाता है
विज्ञापन
How to Change Mobile Number in Aadhaar Card Online Know Step by Step Process in Hindi
आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अधिकारी को 25 रुपये की फीस देनी होती है
  • फिर आपको एक स्लिप मिलती है, जिसे आपको संभालकर रखना होता है
  • आधार कार्ड से आपका नया नंबर 24 घंटे के अंदर लिंक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed