फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपका भी एटीएम कार्ड चोरी-गुम हो गया है, तो ये रहे ब्लॉक करवाने के तरीके

Thu, 04 Jan 2024 04:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 04 Jan 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
How to block your ATM card if lost check process
एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

ATM Card Tips: लगभग हर किसी का बैंक खाता तो होता ही है, जिसमें लोग अपने पैसे रखते हैं और जरूरत के मुताबिक, खर्च करते हैं। किसी के एक तो किसी के एक से ज्यादा बैंक खाते भी होते हैं। बैंक खाता खुलवाने के बाद कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। जैसे- चेकबुक, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड आदि। बात अगर डेबिट कार्ड की करें तो इसकी मदद से आप जब चाहें तब अपने खाते से कैश निकाल सकते हैं। पर कई बार देखा जाता है कि लोगों के एटीएम कार्ड गुम हो जाते हैं या चोरी हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें पता तो होता है कि उन्हें अपने इस कार्ड को ब्लॉक करवाना है, लेकिन कैसे शायद इसका तरीका नहीं पता होता है। ऐसे में कई बार नुकसान होने के बाद लोग एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा पाते हैं। पर अब आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि यहां आप कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनसे आप तुरंत अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...

How to block your ATM card if lost check process
एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

ये हैं कार्ड ब्लॉक करवाने के तरीके:-

नेट बैंकिंग और एप

  • अगर आपका कभी एटीएम कार्ड चोरी या गुम हो जाता है, तो आप अपनी नेट बैंकिंग या एप से तुरंत एक क्लिक में इसे ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए कई बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा नेट बैंकिंग में देते हैं। आपको बस लॉगिन करके डेबिट कार्ड ब्लॉक/अस्थायी ब्लॉक पर क्लिक करना है।
How to block your ATM card if lost check process
एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

कस्टमर केयर

  • एटीएम कार्ड गुम या चोरी होने पर आप अपने कस्टमर केयर को कॉल करके भी इसे ब्लॉक करवा सकते हैं। यहां पर आपको सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना है और यहां आईवीआर पर ही आपको एटीएम ब्लॉक करवाने का विकल्प मिल जाएगा, जिससे आप इसे ब्लॉक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to block your ATM card if lost check process
एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का तरीका। - फोटो : istock
  • वहीं, दूसरी तरफ अगर आपने ध्यान दिया होगा कि कई बैंक के एटीएम कार्ड के पीछे एक नंबर दिया होता है, जिस पर आप सीधे कॉल करके अपने कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं। इसलिए आप कार्ड के पीछे लिखे इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं, जिससे ये आपके काम आ सकता है।
विज्ञापन
How to block your ATM card if lost check process
एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने का तरीका। - फोटो : istock

मैसेज के जरिए

  • कई बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा प्रदान करते हैं कि वो मैसेज करके भी अपने गुम या चोरी हुए एटीएम कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक का वो नंबर जानना है और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करके उस नंबर पर मैसेज भेजना है, जिसके बाद कार्ड ब्लॉक कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed