फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVC: क्या आपने अब तक नहीं बनवाया पीवीसी आधार कार्ड? घर बैठे ऐसे बनवा सकते हैं आप वो भी सिर्फ 50 रुपये में

Sat, 03 May 2025 12:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 03 May 2025 12:22 PM IST
सार

PVC Aadhaar Card Kaise Banata Hai: पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का सबसे बड़ा फायदा है इसके खराब न होने का। नॉर्मल आधार कागज का होता है और ये प्लास्टिक का।

विज्ञापन
How to apply for PVC Aadhaar Card kaise banyein
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये में बनता है? - फोटो : Adobe stock

PVC Aadhaar Process: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपके पास आधार कार्ड है? तो आपका जवाब लगभग हां में ही होगा, क्योंकि आज के समय में ये एक जरूरी दस्तावेज है। बैंक से जुड़े कामों से लेकर सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। कहीं पर आधार कार्ड दिखाना पड़ता है तो कई पर आधार नंबर बताना पड़ता है या बायोमेट्रिक देने पड़ते हैं।



पर अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपने पीवीसी आधार कार्ड बनवा लिया है? तो शायद आपका जवाब न हो सकता है क्योंकि अब भी एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिन्होंने पीवीसी आधार नहीं बनवाया है। पर अगर आप चाहें तो इसे खुद ही बनवा सकते हैं यानी न किसी सेंटर पर जाने की जरूरत और न ही किसी ब्रोकर की। अपना लैपटॉप या मोबाइल खोलें और खुद अप्लाई करें। तो चलिए जानते हैं आप कैसे पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं...

How to apply for PVC Aadhaar Card kaise banyein
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये में बनता है? - फोटो : Adobe Stock

पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • आपने अगर अब तक पीवीसी कार्ड नहीं बनवाया तो आप इसे बनवा सकते हैं
  • आप इसे घर बैठे ही बनवा सकते हैं यानी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं
  • पीवीसी आधार बनवाने के लिए सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं
How to apply for PVC Aadhaar Card kaise banyein
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये में बनता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब पोर्टल पर जाने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है
  • भाषा चुन ली हो तो इसके बाद 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाएं
  • इसके बाद आपको यहां पर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' का ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना आधार कार्ड नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for PVC Aadhaar Card kaise banyein
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये में बनता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • आधार नंबर भरने के बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहा कैप्चा कोड भरना होता है
  • इसके बाद आपको  'सेंड ओटीपी' वाला बटन दिखेगा
  • आपको इस पर क्लिक करना होता है
  • अब आपके मोबाइल नंबर यानी उस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जो आपके आधार कार्ड से लिंक है
विज्ञापन
How to apply for PVC Aadhaar Card kaise banyein
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये में बनता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब जो मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे यहां पर भर दें
  • इसके बाद आपको सबमिट का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • अब बारी है पीवीसी आधार कार्ड की पेमेंट करने की जो 50 रुपये होती है
  • आप ये पेमेंट ऑनलाइन मोड से कर सकते हैं
  • इसके बाद आपके आधार वाले एड्रेस पर कुछ दिनों के भीतर आपका पीवीसी आधार कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed