फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: कैसे उठाएं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? पात्रता-आवेदन के तरीके से मिलने वाले लाभ तक सबकुछ यहां जानें

Mon, 06 Oct 2025 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:52 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में इस योजना से लोग जुड़े हैं। जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to apply for pm vishwakarma yojana mein kya fayade milte hain
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Apply: सरकार जो भी योजनाएं देश में चलाती है उनका सीधा उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंचाना होता है। इसके लिए पात्रता सूची होती है यानी कौन लोग योजना का लाभ ले सकते हैं और कौन लोग नहीं। साथ ही हर योजना में अलग-अलग तरह के लाभ भी देने का प्रावधान होता है।



अब जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखेंगे तो इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इस योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं और कई अन्य चीजें भी। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है आदि। चलिए जानते हैं इस योजना में आप कैसे आवेदन कर सकते हैं और योजना के तहत आपको क्या लाभ मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to apply for pm vishwakarma yojana mein kya fayade milte hain
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना में आवेदन कौन कर सकता है?

  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
How to apply for pm vishwakarma yojana mein kya fayade milte hain
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • अगर आप मालाकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for pm vishwakarma yojana mein kya fayade milte hain
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना में आवेदन का ये है तरीका:-

  • अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं। यहां पर आपको 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाना होता है और यहां से आवेदन किया जा सकता है
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक कर आपका आवेदन कर दिया जाता है। आपसे कुछ दस्तावेज भी लिए जाते हैं और फिर आप योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ जाते हैं
विज्ञापन
How to apply for pm vishwakarma yojana mein kya fayade milte hain
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना के तहत मिलने वाले लाभ ये हैं

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको वो एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जो आपके काम के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक लाभार्थियों को स्टाइपैंड के तौर पर 500 रुपये रोजाना दिए जाते हैं
  • लाभार्थी अपने काम से जुड़ा सामान यानी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए अलग से 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed