फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: दिवाली आने में बचे हैं महज कुछ दिन, क्या इससे पहले मोदी सरकार जारी करेगी 21वीं किस्त? जानें

Mon, 06 Oct 2025 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 06 Oct 2025 10:21 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त रिलीज कब हो सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can the 21st installment release before Diwali
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Release Date: किसानों को कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। जैसे, अगर अधिक बारिश हो जाए तो फसल खराब हो जाती है और अगर सूखा पड़ जाए तब भी किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इसकी वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इसी फसल पर उनका सबकुछ निर्भर करता है।



इसलिए सरकार किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए साल में तीन बार उन्हें 2-2 हजार रुपये देती है और ये सब होता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 21वीं किस्त की है, लेकिन क्या ये किस्त दिवाली से पहले जारी हो पाएगी या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can the 21st installment release before Diwali
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

20 किस्त के बाद अब बारी 21वीं किस्त की

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को भारत सरकार ने लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 20वीं किस्त भेजी। इसमें हर बार की तरह ही 2-2 हजार रुपये दिए गए जिसे सीधे उनके बैंक खाते में भेजा गया। ऐसे में अब बारी 21वीं किस्त की है जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can the 21st installment release before Diwali
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

क्या दिवाली से पहले जारी हो सकती है 21वीं किस्त?

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको 21वीं किस्त का इंतजार होगा। वैसे केंद्र सरकार ने तीन राज्यों के किसानों को बीती 26 सितंबर को 21वीं किस्त जारी कर दी जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसान शामिल हैं। यहां के लगभग 27 लाख किसानों को किस्त का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can the 21st installment release before Diwali
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • केंद्र सरकार द्वारा समय से पहले उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को इसलिए 21वीं किस्त जारी की गई, क्योंकि यहां भूस्खलन और तेज बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। इसलिए उनकी आर्थिक मदद करने के लिए सरकार ने 21वीं किस्त पहले ही जारी कर दी।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Can the 21st installment release before Diwali
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • वही, अब जो बाकी राज्यों के किसान बचे हैं क्या उन्हें दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी की जा सकती है? देखा जाए तो अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए ये कह पाना कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है या नहीं? इसके लिए आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार करना होगा। अभी भी योजना से जड़े बाकी राज्यों के करोड़ों किसानों को इस 21वीं किस्त का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed