Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो गरीब वर्ग से आते हैं। ऐसे लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र होने चाहिए। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PMVY: कैसे और कौन कर सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें पंजीकरण की प्रक्रिया
अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जान लीजिए कौन इस योजना के लिए पात्र है:-
बात अगर पात्रता की करें तो इस योजना के लिए वे लोग पात्र हैं जो पात्रता सूची में शामिल हैं, जैसे:-
- फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता, अगर आप सुनार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, जो लोग लोहार हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता पात्र हैं।
पात्र हैं तो इन दो तरीकों से कर सकते हैं आवेदन:-
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आपको लॉगिन में जाकर एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भरकर आगे के प्रोसेस को फॉलो करना है। ऐसा करके आप आवेदन कर सकते हैं।
- आप चाहें तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता और दस्तावेजों को वेरिफाई करता है। फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप बतौर लाभार्थी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।