फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे करें आवेदन और क्या मिलते हैं लाभ? यहां जानें

Fri, 28 Feb 2025 12:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

क्या आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के बारे में जानते हैं? केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
how to apply for pm Vishwakarma yojana and benefits check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है तो किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी या अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। भारत देश में इस वक्त कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं और इनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं।



जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है। साथ ही ये भी जान सकते हैं कि इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को क्या लाभ दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply for pm Vishwakarma yojana and benefits check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Amar Ujala
  • दरअसल, सितंबर 2023 में इस योजना की शुरुआत हुई और इसके बाद इस योजना से लाभार्थी जुड़ते चले गए। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में इस योजना से जुड़े हैं। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है जिसमें कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाने का प्रावधान है।
how to apply for pm Vishwakarma yojana and benefits check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock

लाभ के बारे में जान लेते हैं

  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग मिलने तक रोजाना 500 रुपये और टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान
  • सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के लोन देने की व्यवस्था जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसे वापस करने के बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान भी है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for pm Vishwakarma yojana and benefits check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • अगर आप पात्र हैं तो या तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इस योजना में जुड़ने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इन दोनों तरीकों से इस योजना से जुड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
how to apply for pm Vishwakarma yojana and benefits check here in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता सूची क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना में आवेदन करने के लिए कौन है पात्र?

  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • अगर आप सुनार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता 
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो अस्त्रकार हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed