Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th installment amount not credited Know possible reason and complaint process
{"_id":"67c13fb47e7c38630901daff","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-19th-installment-amount-not-credited-know-possible-reason-and-complaint-process-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त जारी हुए बीत चुके हैं 4 दिन, अगर अब तक खाते में नहीं आए पैसे तो करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 19वीं किस्त जारी हुए बीत चुके हैं 4 दिन, अगर अब तक खाते में नहीं आए पैसे तो करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:19 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment: अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको आर्थिक लाभ मिलते हैं जिसमें आपके बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi: भारत सरकार ही नहीं बल्कि, राज्य सरकारें भी किसानों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। जैसे, बात अगर केंद्र सरकार की योजना की करें तो इसमें किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है। इस योजना से जो किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस बार जारी हुई 19वीं किस्त का लाभ आपको मिला होगा? लेकिन अगर किसी कारण आपकी किस्त अटक गई है तो आप इसका कारण जान सकते हैं जिससे आपको अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं किन किसानों की और क्यों 19वीं किस्त अटकी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में योजना से जुड़े किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
नहीं आई किस्त तो क्या करें?
अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपके खाते में अब तक 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप योजना के कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। पीएम किसान कॉल सेंटर का टोल-फी नंबर 1800-180-1551 है। अगर आपके खाते में किस्त नहीं आई है तो आप यहां कॉल कर सकते हैं।
3 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किसान कॉल सेंटर में कॉल करके आप जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में 19वीं किस्त क्यों नहीं आई है यानीं किस्त अटकने का कारण क्या है
आप यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई काम अधूरा है तो आपको बताया जाता है कि इसको आप कैसे पूरा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
ईमेल भी है
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपके खाते में भी 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप कॉल सेंटर के अलावा योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pm kisan -ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। यहां पर पूछ सकते हैं कि किस्त क्यों नहीं आई है और आगे कैसे मिलेगी आादि।
विज्ञापन
5 of 5
क्या अभी भी आ सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
इतने किसानों को मिला 19वीं किस्त का लाभ
पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को बीती 24 फरवरी को 19वीं किस्त का लाभ मिला। बिहार के भागलपुर से पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वीं किस्त जारी की और 9.8 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।