Ayushman Card Registration Process: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए लाभार्थियों को सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई लोग ऐसे भी हैं जिनको अन्य तरह की मदद दी जाती है। इसमें घर बनाने से लेकर सब्सिडी जैसी कई चीजें शामिल हैं।
इसी क्रम में एक योजना है जिसमें पात्र लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसी कार्ड से आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। पर क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि कैसे आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आवेदनकर्ता इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है?
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपका योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, गरीब वर्ग से आते हैं, पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं, ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं, अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। अगर आप इस सूची में आते हैं, तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe stock photos
फायदा क्या है आयुष्मान कार्ड बनवाने का?
- आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे खर्च नहीं करने होते हैं।
4 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप मुफ्त इलाज उन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। अगर आपको ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है, तो आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर ये चेक कर सकते हैं।
5 of 5
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने के 2 तरीके हैं:-
- अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे बनवा सकते हैं। यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और पात्र होने पर दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं। इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और फिर कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
- आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर भी बना सकते हैं