Apply Ayushman Card: सरकार द्वारा कई तरह की सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका असल उद्धेश्य गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद तक पहुंचना होता है और उन्हें लाभ देना होता है आदि। इसके लिए सरकार योजनाओं पर पैसे खर्च करने के अलावा इन योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार भी करती है। उदाहरण के लिए आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के तहत मुफ्त में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आप भी चाहें तो ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64f705cf7efc3d1b4f0b0d9b","slug":"how-to-apply-for-ayushman-card-follow-these-steps-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: मुफ्त में बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, फायदा मिलता है पांच लाख रुपये तक का, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: मुफ्त में बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, फायदा मिलता है पांच लाख रुपये तक का, जानें कैसे
Tue, 05 Sep 2023 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 05 Sep 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : Istock
- दरअसल, आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रोसेस के बारे में जानें उससे पहले ये जान लीजिए कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी पात्र हैं, तो आप भी ये कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं।
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
कौन है पात्र?
- अगर कोई अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
- अगर कोई दिहाड़ी मजदूर हैं
- अगर कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहता है
- अगर कोई निराश्रित या आदिवासी आदि है
- जिनका मकान कच्चा है
- जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
स्टेप 1
- ऊपर बताई गई सूची के हिसाब से अगर आप भी पात्र हैं, तो फिर आप भी आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
विज्ञापन
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- केंद्र पर जाते समय ध्यान से अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र जरूर रख लें
- इनकी कुछ कॉपी कराकर भी साथ ले जाएं
- साथ ही एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी लेकर जाएं